फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED seizes property worth Rs 16 crore of accused of VVIP Helicopter Scam

VVIP Helicopter Scam: भगोड़े व्यवसायी की 16 करोड़ की संपत्ति को ED ने किया जब्त, 3600 करोड़ के घोटाले का मामला

Tue, 19 Mar 2024 06:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 19 Mar 2024 06:16 AM IST
सार

ईडी ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि इस मामले में व्यवसायी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया है और उसके प्रत्यर्पण की कार्यवाही चल रही है। गुप्ता नवंबर 2019 में देश से भाग गया था।

विज्ञापन
ED seizes property worth Rs 16 crore of accused of VVIP Helicopter Scam
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि उसने 3,600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलिकॉप्टर खरीद घोटाले में भगोड़े व्यवसायी और रियल एस्टेट कंपनी एम्मार एमजीएफ के पूर्व प्रबंध निदेशक श्रवण गुप्ता की 16 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त की हैं। इसमें दिल्ली में एक भूखंड और फॉर्महाउस शामिल है। ईडी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

ईडी ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि इस मामले में व्यवसायी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया है और उसके प्रत्यर्पण की कार्यवाही चल रही है। गुप्ता नवंबर 2019 में देश से भाग गया था। केंद्रीय एजेंसी ने कहा, गुप्ता को नैटिल ओवरसीज इंक, स्विटजरलैंड, टाइमकीपर लि., ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, हॉल पार्क होल्डिंग्स लि., ब्रिटेन आदि जैसी कंपनियों में अपराध की आय प्राप्त हुई, जो उसके स्वामित्व में हैं।  

विज्ञापन

एजेंसी ने कहा कि गुप्ता से जुड़ी इन कंपनियों को मॉरिशस की एक मुखौटा कंपनी से अपराध की आय प्राप्त हुई थी। मॉरीशस की कंपनी को रक्षा सौदे में इटली की कंपनी अगस्ता एसपीए से दलाली की रकम मिली थी। इस सौदे के तहत वायु सेना के लिए 12 हेलिकॉप्टर खरीदे जाने थे, जिस सौदे को बाद में भारत ने रद्द कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed