{"_id":"5c0bebbdbdec22415c7d14c8","slug":"ed-released-congress-worker-jagdish-sharma-he-said-ed-pressurized-him-to-take-vadra-s-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश शर्मा ने ईडी पर लगाया वाड्रा का नाम लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश शर्मा ने ईडी पर लगाया वाड्रा का नाम लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
जगदीश शर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश शर्मा को प्रवर्तन निदेशालय ने छोड़ दिया है। शर्मा को ईडी ने आज सुबह गिरफ्तार किया था। ईडी द्वारा छोड़े जाने के बाद शर्मा ने कहा कि ईडी के अधिकारियों ने उन पर रॉबर्ट वाड्रा का नाम लेने के लिए दबाव बना रही है।
विज्ञापन
Congress worker Jagdish Sharma released by Enforcement Directorate (ED). He was detained by ED this morning. He said, "ED pressurising me to name Robert Vadra." (File pic: Jagdish Sharma) pic.twitter.com/IcBt5qzkzh
— ANI (@ANI) December 8, 2018विज्ञापन
दिल्ली के कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा के घर शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) का छापा पड़ा था, जिसमें कुछ कागजात व सामान जब्त किया गया था। इसके साथ ही ईडी के अफसर शर्मा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
खुद शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा था ति ईडी मुझे पूछताछ के लिए अपने दफ्तर ले जा रहा है। जगदीश शर्मा वाड्रा के करीबी माने जाते हैं और जानकार इस छापे को उसी से जोड़कर देख रहे हैं। क्योंकि शुक्रवार को दिल्ली और बेंगलुरू में कई जगह रॉबर्ट वाड्रा के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी।