फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED raids in west bengal tmc accused vendetta politics bjp target mamata banerjee party for corruption

TMC: 'ईडी के छापे बदले की राजनीति', टीएमसी के आरोपों पर भाजपा बोली- ये पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी

Tue, 06 Feb 2024 02:46 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 06 Feb 2024 02:46 PM IST
सार

टीएमसी के वरिष्ठ नेता शशि पांजा ने आरोप लगाया कि 'यह राज्य का बकाया दिए जाने की मांग से जनता और मीडिया का ध्यान हटाने की कोशिश है। यह बदले की राजनीति का साफ उदाहरण है।' 

विज्ञापन
ED raids in west bengal tmc accused vendetta politics bjp target mamata banerjee party for corruption
ममता बनर्जी(फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी की कार्रवाई को 'प्रतिशोध की राजनीति' बताया है। टीएमसी ने आरोप लगाया कि राज्य के बकाया के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए ये छापेमारी हो रही है। बंगाल की सत्ताधारी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा हताशा में ऐसे कदम उठा रही है। ईडी ने मंगलवार सुबह मनरेगा धन आवंटन में कथित हेराफेरी के संबंध में कई अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। 
विज्ञापन


ईडी की कार्रवाई पर राजनीति गरमाई
ईडी की कार्रवाई पर राजनीति शुरू हो गई। टीएमसी के वरिष्ठ नेता शशि पांजा ने आरोप लगाया कि 'यह राज्य का बकाया दिए जाने की मांग से जनता और मीडिया का ध्यान हटाने की कोशिश है। यह बदले की राजनीति का साफ उदाहरण है।' टीएमसी के आरोपों पर बंगाल भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने टीएमसी के आरोपों को निराधार बताया और टीएमसी पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य ने कहा हकीकत यह है कि टीएमसी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और लगभग पार्टी का हर नेता भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहा है।'
विज्ञापन


कई अधिकारियों के ठिकानों पर ईडी ने की छापेमारी
ईडी ने मंगलवार को सॉल्ट लेक के आईए ब्लॉक में एक पूर्व खंड विकास अधिकारी के आवास पर छापा मारा। साथ ही हुगली जिले में एक व्यवसायी के आवास और कार्यालय पर भी छापेमारी की गई। मुर्शिदाबाद में भी राज्य सरकार के एक कर्मचारी के ठिकानों पर तलाशी की गई। आरोप है कि राज्य में मनरेगा के तहत 25 लाख फर्जी जॉब कार्ड जारी किए गए थे। उसी मामले में राज्य में छापेमारी की जा रही है। इस मामले में करोड़ों रुपये की हेराफेरी के आरोप हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल में ईडी राशन घोटाले की भी जांच कर रही है। विभिन्न मामलों में केंद्रीय एजेंसी ने टीएमसी नेताओं पार्थ चटर्जी, ज्योतिप्रिया मलिक और अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया है। हाल ही में केंद्रीय जांच एजेंसी ने राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री रथिन घोष और शहरी विकास मंत्री फिरहाद हाकिम के विभिन्न ठिकानों पर भी छापेमारी की है। ये छापेमारी नगर पालिकाओं में हुई नियुक्तियों के संबंध में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed