फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED raids against Bengaluru group in homebuyers 'fraud' case Know all about it

Homebuyers Fraud Case: घर खरीदारों से धोखाधड़ी मामले में ईडी की कार्रवाई, बंगलूरू के समूह पर छापेमारी

Fri, 01 Aug 2025 12:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 01 Aug 2025 12:36 PM IST
विज्ञापन
ED raids against Bengaluru group in homebuyers 'fraud' case Know all about it
ED - फोटो : Adobe Stock

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को बंगलूरू स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी और उसके प्रमोटरों के खिलाफ छापेमारी की। इन प्रमोटरों पर अपने आवासीय प्रोजेक्ट में फ्लैट बेचने के नाम पर घर खरीदारों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बंगलूरू और मुंबई में ओजोन अर्बाना डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके प्रमुख प्रबंधन कर्मियों के कम से कम 10 परिसरों पर छापेमारी की गई। समूह के मुख्य प्रमोटर सत्यमूर्ति वासुदेवन हैं।

विज्ञापन


कंपनी और प्रमोटर्स के खिलाफ मामला दर्ज
बंगलूरू के देवनहल्ली तालुका में ओजोन अर्बाना नामक एक आवासीय परियोजना से संबंधित कई पुलिस एफआईआर दर्ज होने के बाद ईडी ने कंपनी और उसके प्रमोटरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। यह एकीकृत टाउनशिप परियोजना 2018 में खरीदारों को सौंपी जानी थी। सूत्रों ने बताया कि 2024 तक परियोजना का केवल 49 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है।
विज्ञापन


कंपनी खरीदारों को पैसे भी नहीं लौटा पाई
उन्होंने दावा किया कि कंपनी परियोजना सौंपने में नाकाम रही। इसके अलावा कंपनी खरीदारों को पैसे भी नहीं लौटा पाई। आरोप है कि आरोपी कंपनी और उसके प्रमुख प्रबंधन कर्मियों ने परियोजना पूरी होने तक घर खरीदने के लिए ली गई बैंक ईएमआई का भुगतान करने का वादा करके भोले-भाले घर खरीदारों को धोखा दिया। कंपनी ने कई खरीदारों को बुकिंग के लिए पूरी राशि अग्रिम भुगतान करने पर भारी छूट देने का भी वादा किया और कथित तौर पर उन्हें बायबैक योजना का भी लालच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखाधड़ी और गबन का आरोप
ईडी सूत्रों ने बताया कि आरोप है कि कंपनी के निदेशकों ने सामूहिक रूप से खरीदारों के साथ सैकड़ों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की और धन का गबन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed