{"_id":"5e9177df8ebc3e76ad649139","slug":"ed-order-seizure-of-properties-worth-rs-32-38-crores-file-complaint-against-jaya-patel-for-illegally-acquiring-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी ने जया पटेल की विदेशी संपत्तियां की जब्त, घर और कार्यालय की ली तलाशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईडी ने जया पटेल की विदेशी संपत्तियां की जब्त, घर और कार्यालय की ली तलाशी
Sat, 11 Apr 2020 01:25 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 11 Apr 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 (फेमा) के तहत जया पटेल की विदेश में स्थित संपत्ति के जब्ती का आदेश दिया है। इस संपत्ति की कीमत 32.38 करोड़ रुपये है और उनके खिलाफ विदेश में अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने की शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन
ईडी ने मुंबई में जया पटेल और उनके सहयोगियों के आवासीय और कार्यालय परिसरों की तलाशी ली गई। जिसके परिणामस्वरूप अघोषित विदेशी संपत्ति के अवैध अधिग्रहण को लेकर गुप्त दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
Searches were conducted at the residential & official premises of Jaya Patel of Mumbai & her associate, which resulted into seizure of incriminating documents about the illegal acquisition of undisclosed foreign assets: Enforcement Directorate (ED) https://t.co/QZxdW0ey0x
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 11, 2020
जिन संपत्तियों को ईडी ने जब्त किया है उसमें एक फ्लैट मुंबई के ग्रांट रोड और दूसरा पेडदार रोड का है। ईडी का कहना है कि उसे जांच में पता चला है कि पटेल ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में पंजीकृत कंपनी आइवरी इंटरनेशनल प्रॉपर्टीज लिमिटेड से जुड़ी हुई हैं।
पटेल के पास लंदन के चेल्सी तटबंध में एक फ्लैट है। ईडी के अनुसार, पटेल अमेरिका और ब्रिटेन में मौजूद अपनी संपत्तियों के अधिग्रहण के लिए धन स्रोत की जानकारी देने में नाकाम रहे। उन्होंने इन विदेशी संपत्तियों का अधिग्रहण करने के लिए हस्तांतरित की गई धनराशि को फेमा की धारा 3 (ए) और 3 (बी) का उल्लंघन किया है।