फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED opposes Anil Deshmukh's plea for treatment in private hospital

मुश्किल: अनिल देशमुख ने निजी अस्पताल में इलाज कराने की मांगी अनुमति, ईडी ने किया विरोध 

Mon, 09 May 2022 06:19 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Mon, 09 May 2022 06:19 PM IST
सार

ईडी ने दावा किया कि जेजे अस्पताल के डॉक्टर सर्जरी करने के लिए अच्छी तरह से योग्य हैं इसलिए देशमुख को किसी निजी अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है।
 

विज्ञापन
ED opposes Anil Deshmukh's plea for treatment in private hospital
अनिल देशमुख - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख द्वारा एक निजी अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति मांगने वाली याचिका का विरोध किया। ईडी ने कहा कि देशमुख मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में इसी तरह का इलाज करा सकते हैं। ईडी ने यहां एक विशेष अदालत के समक्ष अपना हलफनामा पेश किया। ईडी ने कहा कि देशमुख का जिस जेजे अस्पताल ने इलाज किया गया, वहां के डॉक्टरों ने उनके कंधे की सर्जरी का सुझाव दिया, लेकिन आपात स्थिति में ऐसा करने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


देशमुख को पसंद के डॉक्टर से इलाज कराने का पूरा अधिकार 
ईडी ने आगे दावा किया कि जेजे अस्पताल के डॉक्टर सर्जरी करने के लिए अच्छी तरह से योग्य हैं इसलिए देशमुख को किसी निजी अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है। हालांकि, देशमुख के वकील अनिकेत निकम ने तर्क दिया कि अस्पताल और अपनी पसंद के डॉक्टर से इलाज कराना मंत्री का अधिकार है। विशेष अदालत मंगलवार को याचिका पर फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन


ईडी द्वारा पिछले नवंबर में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद से देशमुख (72) फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। ईडी के हलफनामे में कहा गया है कि एजेंसी ने जेजे अस्पताल के डॉक्टरों से पूछताछ की थी जहां देशमुख को कंधे में दर्द के लिए भर्ती कराया गया था। एजेंसी के अनुसार, देशमुख का मामला एक आपातकालीन सर्जरी नहीं है क्योंकि उनके कंधे की समस्या का एक लंबा इतिहास रहा है और भविष्य में सर्जरी पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने कहा कि जेजे अस्पताल के विशेषज्ञ आर्थोस्कोपी सर्जन और सहायक प्रोफेसर डॉ अंकित मारफतिया ने आवेदक (देशमुख) के समान 30-35 कंधे से संबंधित सर्जरी की है और उन्होंने आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी में भी विशेषज्ञता हासिल की है।  एजेंसी ने कहा कि देशमुख को निजी अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है और वह जेजे अस्पताल में ही इलाज करा सकते हैं। निकम ने तर्क दिया कि राकांपा के वरिष्ठ नेता के कंधे की समस्या पुरानी है जो जेल में उनके गिरने के बाद बिगड़ गई।


ईडी ने दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार 
वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने श्री छत्रपति शिवाजी एजुकेशन सोसाइटी (एससीएसईएस) के पूर्व अध्यक्ष महादेव रामचंद्र देशमुख को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। देशमुख को 18 मई तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है।  इसके अलावा ईडी ने 5 मई को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबे इंटरनेशनल के पार्टनर दीपक नैय्यर को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोपी व्यक्तियों ने जाली एयर वे बिल का उपयोग करके मुंबई के कुछ बैंकों से विदेशी आउटवार्ड रेमिटेंस भेजकर 1146 करोड़ रुपये हांगकांग भेजे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed