{"_id":"5d4129458ebc3e6cd11bbb30","slug":"ed-mentions-adjournment-of-hearing-in-anticipatory-bail-application-of-chidambaram-in-aircel-maxis","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरसेल मैक्सिस मामला : ईडी ने की चिदंबरम की अग्रिम जमानत पर सुनवाई आगे बढ़ाने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एयरसेल मैक्सिस मामला : ईडी ने की चिदंबरम की अग्रिम जमानत पर सुनवाई आगे बढ़ाने की मांग
Wed, 31 Jul 2019 11:16 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरसेल मैक्सिस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत से पी चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित करने के लिए कहा है। ईडी ने कहा है कि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता 1 अगस्त को बहस करने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ईडी ने सुनवाई के लिए अदालत से अगस्त के अंतिम सप्ताह की तारीख की मांग की है। अदालत ने ईडी को कल इसका उल्लेख करने को कहा है।
विज्ञापन
Aircel Maxis case: Enforcement Directorate (ED) seeks fresh date for the last week in August. Court asks ED to mention it tomorrow. https://t.co/QaHOnRrtWi
— ANI (@ANI) July 31, 2019विज्ञापन
बता दें कि पिछले 30 मई को कोर्ट ने इस मामले में पी चिदंबरम और उनके पुत्र कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी पर लगी रोक 1 अगस्त तक के लिए बढ़ाई थी। 30 मई को सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट से सुनवाई तीन हफ्ते के लिए स्थगित करने की मांग की थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि सिंगापुर से साक्ष्य लाने में समय लगेगा। उसके बाद कोर्ट ने सुनवाई 1 अगस्त तक के लिए स्थगित करते हुए पी चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी पर लगी रोक को भी 1 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया था।