फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED is preparing to question other witnesses in Robert Vadra case

ED: रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ीं मुश्किलें, संजय भंडारी केस अन्य गवाहों से भी पूछताछ की तैयारी में ईडी

Fri, 18 Apr 2025 11:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 18 Apr 2025 11:02 PM IST
सार

ED: कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। ईडी सूत्रों के मुताबिक, वाड्रा से तीन दिन चली पूछताछ अभी खत्म हुई है, लेकिन जांच जारी है। एजेंसी अन्य गवाहों से पूछताछ की तैयारी कर रही है और वाड्रा को दोबारा समन भेजा जा सकता है।

विज्ञापन
ED is preparing to question other witnesses in Robert Vadra case
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

गुरुग्राम भूमि सौदा मामले में कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें और बढ़ सकती है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, वाड्रा से पूछताछ फिलहाल तो पूरी हो गई है। लेकिन अतिरिक्त गवाहों से पूछताछ और आगे सबूत जुटाने की तैयारी जारी है। यही नहीं, ईडी हथियार डीलर संजय भंडारी के साथ वाड्रा के संबंधों के मामले में भी सबूत जुटाने में लगी है।

विज्ञापन


वाड्रा से तीन दिन तक चली पूछताछ बृहस्पतिवार को पूरी होने के बाद अधिकारियों ने संकेत दिए है कि जांच अभी जारी है। आने वाले दिनों में अन्य लोगों को पूछताछ के लिए बुलाए जाने की उम्मीद है। अन्य गवाहों के बयान दर्ज करने के साथ ईडी आगे की पड़ताल के सिलसिले में वाड्रा को फिर से समन जारी कर सकती है। अधिकारियों का कहना है, वाड्रा से अभी केवल एक मामले में पूछताछ पूरी हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जितेंद्र सिंह बोले: शुभांशु शुक्ला अगले माह अंतरिक्ष यात्रा के लिए तैयार, अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर भारत का फोकस
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच एजेंसी उनके खिलाफ धनशोधन से जुड़े दो अन्य मामलों में भी सबूत जुटाने में लगी है। इनमें भगोड़े हथियार डीलर संजय भंडारी के साथ उनके कथित संबंधों का आरोप है, जिसने रक्षा सौदों से कथित अपराध की आय से लंदन में संपत्तियां अर्जित की थीं। वहीं, बीकानेर में भूमि सौदे से जुड़ा एक मामला भी है। पर्याप्त सबूत मिलने पर तीनों मामलों में उनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed