फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian astronaut Shukla set for space travel next month: Jitendra Singh

जितेंद्र सिंह बोले: शुभांशु शुक्ला अगले माह अंतरिक्ष यात्रा के लिए तैयार, अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर भारत का फोकस

Fri, 18 Apr 2025 08:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 18 Apr 2025 08:51 PM IST
सार

पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की उड़ान सिर्फ एक यात्रा नहीं है, बल्कि यह एक संकेत है कि भारत अंतरिक्ष खोज के एक नए युग में साहसपूर्वक कदम रख रहा है। 

विज्ञापन
Indian astronaut Shukla set for space travel next month: Jitendra Singh
शुभांशु शुक्ला - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अगले महीने एक्सिओम-4 मिशन के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस)  की यात्रा पर करेंगे। चार दशक पहले राकेश शर्मा ने रूसी अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष यात्रा की थी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अंतरिक्ष विभाग और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) की समीक्षा के बाद पृथ्वी विज्ञान मंत्री ने कहा, ग्रुप कैप्टन शुक्ला की उड़ान सिर्फ एक यात्रा नहीं है, बल्कि यह एक संकेत है कि भारत अंतरिक्ष खोज के एक नए युग में साहसपूर्वक कदम रख रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विमानन निदेशालय ने दिए पायलट की अचानक मौत की जांच के आदेश, कहा- छह महीने में सौंपें रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने भविष्य में होने वाले अंतरिक्ष मिशनों पर एक प्रेजेंटेशन पेश किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, इसरो जून में नासा के साथ संयुक्त रूप से विकसित निसार उपग्रह को जीएसएलवी-मार्क2 रॉकेट के जरिए लॉन्च करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जुलाई में अंतरिक्ष एजेंसी भारी-भरकम एलवीएम-3 रॉकेट का उपयोग करके अमेरिका स्थित एएसटी स्पेसमोबाइल इंक के ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करेगी। सिंह ने कहा, ग्रुप कैप्टन शुक्ला का मिशन मई के लिए निर्धारित है और यह भारत के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सहयोग की दिशा में एक मील का पत्थर है। 


ये भी पढ़ें: West Bengal: 'हिंसा प्रभावित जिले का दौरा करें...', TMC की मुर्शिदाबाद इकाई ने सांसद यूसुफ पठान से किया आग्र

ग्रुप कैप्टन शुक्ला को इसरो के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के लिए भी चुना गया है। वह भारतीय वायु सेना में टेस्ट पायलट हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि एक्सिओम-4 मिशन से उन्हें अंतरिक्ष उड़ान, लॉन्च प्रक्रिया, माइक्रो ग्रैविटी और इमरजेंसी हैंडलिंग का व्यावहारिक अनुभव मिलने की उम्मीद है। इसमें आगे कहा गया, शुक्ला के मिशन को जो बात अलग बनाती है, वह इसका रणनीतिक महत्व है। भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन की तरह यह केवल प्रतीकात्मक यात्रा नहीं है, बल्कि इस बार फोकस तैयारी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर है। 

सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ सहयोग और गगनयान जैसी परियोजनाओं की रणनीतिक गति अंतरिक्ष तकनीकी में वैश्विक नेता बनने की भारत की प्रतिबद्धता दर्शाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed