{"_id":"67d2937c5aecf139d00646e4","slug":"ed-conducts-raids-in-gold-smuggling-case-involving-karnataka-actor-others-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Smuggling Case: रान्या राव से जुड़े मामले में ED की छापेमारी, बंगलूरू समेत कर्नाटक में कई स्थानों पर दबिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gold Smuggling Case: रान्या राव से जुड़े मामले में ED की छापेमारी, बंगलूरू समेत कर्नाटक में कई स्थानों पर दबिश
Thu, 13 Mar 2025 01:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, बंगलूरू/नई दिल्ली
पीटीआई, बंगलूरू/नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:42 PM IST
सार
मामले में अभिनेत्री रान्या राव को गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच के तहत बंगलूरू समेत कर्नाटक में कई स्थानों पर तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
रान्या राव गिरफ्तार
- फोटो : ANI/Amar Ujala
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कथित सोना तस्करी रैकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान बंगलूरू समेत कर्नाटक के कई स्थानों पर दबिश दी गई। मामले में राजस्व खुफिया डीआरआई की ओर से एक अभिनेत्री को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Ranya Rao: रान्या राव ने दुबई में खरीदा करोड़ों का सोना, जेनेवा जाने की कही बात, लेकिन आ गईं भारत
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हाल ही में दर्ज एफआईआर और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के एक मामले का संज्ञान लेते हुए धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में अभिनेत्री रान्या राव को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि बंगलूरू समेत कर्नाटक में कई स्थानों पर तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले कर्नाटक सरकार ने आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े सोना तस्करी मामले में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस अधिकारियों द्वारा संभावित चूक और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने की जांच करने का निर्देश देने वाला अपना आदेश बुधवार को वापस ले लिया। सीआईडी जांच का आदेश सोमवार रात को जारी किया गया था।
यह भी पढ़ें- रान्या राव ने दुबई में खरीदा करोड़ों का सोना, जेनेवा जाने की कही बात, लेकिन आ गईं भारत
सीआईडी जांच को वापस लेने वाले आदेश में क्या?
सीआईडी जांच को वापस लेने वाले आदेश में कहा गया है कि अतिरिक्त मुख्य सचिव गौरव गुप्ता पहले से ही मामले में रान्या के सौतेले पिता और डीजीपी रैंक के अधिकारी के. रामचंद्र राव की संभावित भूमिका की जांच कर रहे हैं। रामचंद्र राव वर्तमान में कर्नाटक राज्य पुलिस आवास एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में तैनात हैं।
क्या है मामला?
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने तीन मार्च को यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रान्या के पास से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की छड़ जब्त की थीं। अधिकारियों ने बताया कि 2.06 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये भारतीय मुद्रा भी बरामद की गई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन