{"_id":"5c86da4abdec22142c5ca35e","slug":"ed-attaches-rs-8-4-cr-assets-of-agustawestland-case-accused-gautam-khaitan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्ता वेस्टलैंड मामले के आरोपी गौतम खेतान की 8.4 करोड़ की संपत्ति अटैच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगस्ता वेस्टलैंड मामले के आरोपी गौतम खेतान की 8.4 करोड़ की संपत्ति अटैच
Tue, 12 Mar 2019 03:29 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 12 Mar 2019 03:29 AM IST
विज्ञापन
गौतम खैतान (फाइल)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले के आरोपी और दिल्ली के वकील गौतम खेतान की 8.46 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अटैच की है। यह कार्रवाई कथित तौर पर अघोषित विदेशी खातों को रखने के लिए उनके खिलाफ एक दूसरी आपराधिक जांच के तहत की गई है।
विज्ञापन
ईडी ने एक बयान में बताया कि दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड में स्थित खेतान की संपत्तियों को प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत अस्थायी तौर पर अटैच किया गया है। वह अभी अगस्ता मामले में जमानत पर हैं। ईडी ने उनके खिलाफ पीएमएलए के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया था और उन्हें 25 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। आयकर विभाग द्वारा काला धन (अघोषित विदेशी आय और संपत्ति) अधिनियम के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के आधार पर ईडी ने पीएमएलए के तहत एक नया आपराधिक मामला दर्ज किया था। इस मामले में वह न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि खेतान ने लाभकारी ब्याज, विदेशी संपत्तियों/कंपनी/खातों में स्वामित्व रखा और आयकर अधिकारियों के समक्ष दायर की गई अपनी आयकर रिटर्न में इसका खुलासा नहीं किया था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि उन्हें सिंगापुर और मॉरिशस में विभिन्न निजी और कंपनी के बैंक खातों में मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में संलिप्त पाया गया था।
विज्ञापन