फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED attaches Rs 25.8 crore properties of Yadav Singh in Money Laundering case

विशेष अदालत में यादव सिंह के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल, ED ने जब्त की 25.8 करोड़ रुपये की संपत्ति

Sun, 24 Dec 2017 11:06 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
ED attaches Rs 25.8 crore properties of Yadav Singh in Money Laundering case
ईडी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोएडा अथॉरिटी के पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह की 25.8 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनके खिलाफ विशेष अदालत में आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया है। 

विज्ञापन


ईडी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में धन शोधन निवारण निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। उन पर आय से अधिक संपत्ति का एक केस पहले से चल रहा है। अब यादव पर मनी लॉन्ड्रिंग के दो केस चल रहा है। 
विज्ञापन


पढ़ें- राज्यसभा सांसद मीसा भारती और उनके पति शैलेश के खिलाफ ED ने दाखिल की चार्जशीट
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला मामला में उनके गैरकानूनी कामों से एम/एस एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर, एम/एस जेएसपी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और एम/एस तृप्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी को हुए 19.92 करोड़ रुपये के लाभ से जुड़ा है। इसमें 19.92 करोड़ की संपत्ति पहले ही जब्त की जा चुकी है। दूसरे नए केस में खुलासा हुआ था कि सिंह की पत्नी, कुसुम लता, साली विद्या देव ने मिलकर पीजीपी ट्रस्ट बनाया था, जिससे गैर कानूनी रूप से होने वाली आय को छिपाया जा सके। 

जांच में पाया गया कि पीजीपी ट्रस्ट को चेक से जितना पैसा दिया गया, उतरा ही पैसा नगद में चेक देने वालों को लौटा दिया गया। जांच के बाद पीजीपी ट्रस्ट की ओर से इंडियन ओवरसीज बैंक नोएडा में जमा 4.6 करोड़ रुपये की राशि, मथुरा की दो संपत्ति, गौतम बुद्ध नगर की दो संपत्ति और दिल्ली का एक ऑफिस शामिल है। ईडी के मुताबिक कुल 5.9 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। इस तरह दोनों केस को मिलाकर 25.8 करोड़ की संपत्ति जब्त हो चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed