{"_id":"62dab59b99716241d12c679c","slug":"ed-attaches-gems-bank-deposits-worth-over-rs-253-cr-of-nirav-modi-group-in-hong-kong","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: नीरव से जुड़ी कंपनियों की 253 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति जब्त, ईडी ने की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED: नीरव से जुड़ी कंपनियों की 253 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति जब्त, ईडी ने की कार्रवाई
Fri, 22 Jul 2022 08:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 22 Jul 2022 08:05 PM IST
सार
नीरव अभी ब्रिटेन की एक जेल में कैद है। वह दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी है। मामले की जांच सीबीआई कर रहा है।
विज्ञापन
नीरव मोदी
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी से जुड़ी कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने नीरव से जुड़ी कंपनियों से कुल 253.62 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति जब्त की। केंद्रीय एजेंसी के मुताबिक, सभी चल संपत्ति हांगकांग में हैं। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दायरे में की गई है।
विज्ञापन
हांगकांग में नीरव मोदी समूह की कुछ संपत्ति
ईडी की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, हांगकांग में नीरव मोदी समूह की कुछ संपत्ति की पहचान रत्न और जेवरात के रूप में की गई है। यह एक निजी वॉल्ट में रखी गई थी। वहां बैंक खातों में रखी गई रकम के बारे में भी पता चला। इन्हें धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अस्थाई रूप से जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
ब्रिटेन की एक जेल में कैद
नीरव (50) अभी ब्रिटेन की एक जेल में कैद है। वह दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी है। मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है।
विज्ञापन