{"_id":"681cd28f234c551f4d03c135","slug":"ed-attaches-assets-worth-rs-5-000-cr-in-us-uae-thailand-in-investors-fraud-case-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fraud Case: निवेश धोखाधड़ी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, US, UAE, थाईलैंड में 5000 करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fraud Case: निवेश धोखाधड़ी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, US, UAE, थाईलैंड में 5000 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Thu, 08 May 2025 09:19 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 08 May 2025 09:19 PM IST
सार
Fraud Case: ईडी ने पैन कार्ड क्लब धोखाधड़ी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत अमेरिका, यूएई और थाईलैंड में 30 संपत्तियां कुर्क की हैं। एजेंसी के मुताबिक, करीब 51 लाख निवेशकों से 5,000 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी, जिनमें से 99 करोड़ की रकम विदेश में संपत्ति खरीदने में लगाई गई। ये संपत्तियां पीयूएल और आरोपी सुधीर मोरवेकर के नाम पर थीं और बिना आरबीआई को जानकारी दिए विदेश में निवेश किया गया।
विज्ञापन
ईडी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित पैन कार्ड क्लब निवेशकों की धोखाधड़ी के मामले से जुडी धनशोध जांच के तहत अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और थाईलैंड में 30 संपत्तियां कुर्क की हैं। वित्तीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
ईडी ने एक बयान में कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत इन संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है। ये संपत्तियां पैनोरमिक यूनिवर्सल लिमिटेड (पीयूएल), मुंबई और इस मामले में (दिवंगत) आरोपी सुधीर मोरावेकर के नाम पर हैं। इन सभी संपत्तियों को 2002 से 2015 के बीच 54.32 करोड़ रुपये खर्च करके खरीदा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जीएसटी घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल और झारखंड में नौ ठिकानों पर छापेमारी
विज्ञापन
संघीय जांच एजेंसी ने बताया कि इनमें से 22 संपत्तियां थाईलैंड, 6 यूएई और 2 अमेरिका में स्थित हैं। यह जांच महाराष्ट्र पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की एक प्राथमिकी पर आधारित है। प्राथमिकी के अनुसार, पैन कार्ड लिमिटेड (पीसीएल) ने 1997 से 2017 के बीच भारत में लगभग 51 लाख निवेशकों से गैरकानूनी रूप से पैसा एकत्र किया और उनमें से कई निवेशकों को 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम वापस नहीं की।
आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पैन कार्ड लिमिटेड (पीसीएल), पैनोरामिक यूनिवर्सल लिमिटेड (पीयूएल), इनसे जुड़ी 44 अन्य कंपनियों, 6 निदेशकों और पीसीएल के 5 मार्केटिंग प्रतिनिधियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और महाराष्ट्र जमाकर्ता संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल किया है।
ये भी पढ़ें: India-Pakistan Tension: पाकिस्तान की गीदड़ भभकी की खुली पोल, मंडराया दोनों देशों में युद्ध का खतरा
ईडी ने बताया कि जांच में पता चला कि लगभग 99 करोड़ रुपये की अपराध की कमाई को पीसीएल से निकालकर पीयूएल और मोरवेकर के परिवार के सदस्यों के व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किया गया।
जांच में पता चला कि 2002 में पीयूएल ने विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (ओडीआई) के ज़रिए न्यूजीलैंड में एक होटल खरीदा था। बाद में यह होटल बेच दिया गया और पीयूएल की न्यूजीलैंड स्थित पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी को बंद कर दिया गया, लेकिन इसकी जानकारी भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) को नहीं दी गई। इसी तरह, 2002 से 2014 के बीच पीयूएल ने अमेरिका, यूएई, थाईलैंड और सिंगापुर में भी ओडीआई निवेश किए और करीब 100 करोड़ रुपये विदेश भेजे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन