फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GST scam case, ED raids nine locations in Bengal and Jharkhand

ED Raids: जीएसटी घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल और झारखंड में नौ ठिकानों पर छापेमारी

Thu, 08 May 2025 07:49 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 08 May 2025 07:49 PM IST
सार

ED Raids: ईडी ने 14,325 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी बिल घोटाले के मामले में कोलकाता, रांची और जमशेदपुर समेत 9 ठिकानों पर छापेमारी की। मुख्य आरोपी अमित गुप्ता, सुमित गुप्ता और शिव कुमार देवड़ा पर फर्जी कंपनियों के जरिए 800 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट हड़पने का आरोप है। 

विज्ञापन
GST scam case, ED raids nine locations in Bengal and Jharkhand
ईडी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 14,325 करोड़ रु. के फर्जी जीएसटी बिल घोटाले का पर्दाफाश करते हुए कोलकाता, रांची और जमशेदपुर सहित देशभर के नौ ठिकानों पर छापेमारी की है। इन जगहों में आरोपियों के दफ्तर, घर और अन्य संदिग्ध ठिकाने शामिल थे। छापेमारी के दौरान ईडी ने कई अहम दस्तावेज, कंप्यूटर डाटा, बैंक खातों की जानकारी और अघोषित संपत्तियों के सबूत जब्त किए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस मामले में मुख्य आरोपियों अमित गुप्ता, सुमित गुप्ता और शिव कुमार देवड़ा पर फर्जी बिलों के जरिए 800 करोड़ से ज्यादा का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) हड़पने का आरोप है। इन तीनों के साझेदार रहे जमशेदपुर के जुगसलाई के व्यवसायी विक्की भालोटिया के घर पर भी ईडी ने दबिश दी है। ईडी ने धनशोधन निरोधक कानून (पीएमएलए), 2002 के तहत कार्रवाई करते हुए कई दस्तावेज, डिजिटल डाटा और अघोषित संपत्तियां जब्त की हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के 10 झूठ: भारत ने कहा- पड़ोसी मुल्क जन्म से झूठा, उसने राजकीय सम्मान देकर आतंकियों का जनाजा निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व की जांच में जमशेदपुर के बबलू जायसवाल और विक्की भालोटिया का नाम भी पहले सामने आ चुका है, जिन पर इस घोटाले में शामिल होने का आरोप है। कुछ दिन पहले अमित गुप्ता, सुमित गुप्ता और शिव कुमार देवड़ा को जमशेदपुर की अदालत में भी पेश किया गया था। यह कार्रवाई गुरुवार को शुरू हुई और जांच अभी जारी है।

फर्जी बिलों का जाल, सरकार को अरबों का चूना
ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने सैकड़ों फर्जी कंपनियां बनाकर झूठे व्यापारिक दस्तावेज तैयार किए। इन फर्जी बिलों के जरिए उन्होंने इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) का गलत दावा किया, जो वास्तव में कभी चुकाया ही नहीं गया। इस तरह उन्होंने सरकार को 14,325 करोड़ रु.का नुकसान पहुंचाया। सुमित गुप्ता पर 135 बोगस फर्म चलाने का आरोप है, जिनके जरिए फर्जी बिल बनाए गए। यह पूरा खेल सुनियोजित था, जिसमें बड़े पैमाने पर काले धन को सफेद करने की कोशिश की गई।


ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की निशिकांत दुबे को फटकार, कहा- फूलों की तरह नाजुक नहीं अदालतें

जमशेदपुर से कोलकाता तक छापेमारी
ईडी ने गुरुवार को कोलकाता, रांची और जमशेदपुर में एक साथ नौ ठिकानों पर छापेमारी की। इन जगहों पर आरोपियों के दफ्तर, घर और अन्य संदिग्ध ठिकाने शामिल थे। छापेमारी के दौरान ईडी ने कई अहम दस्तावेज, कंप्यूटर डाटा, बैंक खातों की जानकारी और अघोषित संपत्तियों के सबूत जब्त किए।

जमशेदपुर में इस मामले की गूंज पहले से थी, क्योंकि यहां के कारोबारी बबलू जायसवाल और विक्की भालोटिया पर भी ईडी पहले कार्रवाई कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, ये दोनों इस घोटाले की अहम कड़ी हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed