फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED Attached Shiv Sena Leader Sanjay Raut Property in Patra Chawl Land Scam Know All About

Patra Chawl Scam: क्या है पात्रा चॉल भूमि घोटाला? जिसमें फंसते जा रहे हैं शिवसेना सांसद

Sun, 31 Jul 2022 09:53 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 31 Jul 2022 09:53 AM IST
सार

पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए संजय राउत के घर पर छापा मारा है। दो अन्य टीमें उनके अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं। माना जा रहा है कि ईडी राउत को हिरासत में ले सकती है। 

विज्ञापन
ED Attached Shiv Sena Leader Sanjay Raut Property in Patra Chawl Land Scam Know All About
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के गोरेगांव में एक चॉल है। इसका नाम पात्रा चॉल है। यहां गरीब लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। मामला 2007 का है। तब महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन की सरकार थी। मुख्यमंत्री थे विलासराव देशमुख। 

विज्ञापन


सरकार ने एक योजना बनाई। कहा- पात्रा चॉल में रहने वाले 672 किराएदारों को फ्लैट मिलेगा। इसके लिए हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड यानी एचडीआईएल की सहायक कंपनी गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन को महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएचडीए) ने कॉन्ट्रैक्ट दे दिया। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन की तरफ से 672 फ्लैट चॉल के किराएदारों को देने होंगे और तीन हजार फ्लैट एमएचडीए को हैंडओवर करना होगा। 47 एकड़ जमीन पर ये फ्लैट बनने थे। तय ये भी हुआ था कि किराएदारों और एमएचडीए के लिए फ्लैट तैयार करने के बाद जो जमीन बच जाएगी उसे बिक्री और विकसित करने के लिए अनुमति देनी होगी। 

विज्ञापन

फिर कैसे हुआ घोटाला? 

ED Attached Shiv Sena Leader Sanjay Raut Property in Patra Chawl Land Scam Know All About
पात्रा चॉल - फोटो : अमर उजाला

सबकुछ तय था कि कौन-कौन क्या करेगा और कैसे करेगा। लेकिन कॉन्ट्रैक्ट लेने वाली फर्म गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन ने ऐसा नहीं किया। फर्म ने न तो चॉल के लोगों के लिए फ्लैट बनाए और न ही एमएचडीए को कोई फ्लैट दिया। कंपनी ने जमीन आठ अन्य बिल्डरों को 1,034 करोड़ रुपये में बेच दी।

इस घोटाले में गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन और हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड यानी एचडीआईएल के लोग शामिल थे। ये कंपनी देश के चर्चित पीएमसी घोटाले में भी शामिल है। कंपनी के डायरेक्टर ने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर बैंक कर्मचारियों और अफसरों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से लोन लिया। फिर कंपनी के एनपीए को खत्म करने के लिए 250 करोड़ रुपये का फेक डिपॉजिट बैंक में दिखाया गया। इसके बाद बैंक ने फिर से एनपीए वाली कंपनी  एचडीआईएल को फ्रेश लोन दे दिया। 

संजय राउत का इससे क्या लेना-देना?

ED Attached Shiv Sena Leader Sanjay Raut Property in Patra Chawl Land Scam Know All About
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला

अब आप सोच रहे होंगे कि इस घोटाले से शिवसेना सांसद संजय राउत का क्या लेना-देना है? तो सुनिए... जिस एचडीआईएल ने ये दोनों घोटाले किए थे, उसके डायरेक्टर प्रवीण राउत, सारंग वधावन, राकेश वधावन हैं। प्रवीण राउत और सारंग को 2020 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ में संजय राउत का कनेक्शन सामने आया। 

प्रवीण राउत शिवसेना सांसद संजय राउत के दोस्त हैं। प्रवीण का नाम भी पीएमसी बैंक घोटाला मामले में सामने आ चुका है। पता चला कि प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी ने संजय राउत की पत्नी वर्षा को 55 लाख रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज दिया था, जिसका इस्तेमाल राउत परिवार ने दादर में एक फ्लैट खरीदने के लिए किया था। इसे लेकर ईडी ने वर्षा और माधुरी राउत के बयान दर्ज किए थे।

विज्ञापन

घोटाले की कुछ खास बातें

ED Attached Shiv Sena Leader Sanjay Raut Property in Patra Chawl Land Scam Know All About
संजय राउत और उनकी पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
  • संजय राउत के दोस्त प्रवीण राउत के खाते में 2010 में 95 करोड़ रुपये आए। ये रकम उन जमीनों को बेचकर मिली थी, जिसपर गरीबों के लिए फ्लैट बनने थे। 
  • इस मामले में सुजीत पतकार का भी नाम सामने आया था। ईडी ने सुजीत के घर भी छापेमारी की थी। सुजीत भी संजय राउत से जुड़ा हुआ है। सुजीत संजय की बेटी की एक फर्म में पार्टनर हैं। 
  • सुजीत की पत्नी और संजय राउत की पत्नी ने एक साथ मिलकर अलीबाग में जमीन खरीदी। ईडी की जांच में सामने आया है कि ये जमीन भी उसी घोटाले के पैसे से ली गई थी। 
  • कोरोनाकाल में सुजीत को मुंबई और पुणे के कई कोरोना सेंटर का कॉन्ट्रैक्ट मिला। भाजपा नेता किरीट सोमय्या ने इन केंद्रों पर भी अनियमितता का आरोप लगाया है।  
  • किरीट सोमय्या ने इस मामले में मुंबई के शिवाजी नगर पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed