फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED attached property connection with money laundering case against Avinash Bhosale

कार्रवाई: ईडी ने पुणे कारोबारी अविनाश भोसले की संपत्ति जब्त की, मनी लॉन्ड्रिंग मामले की शिकायत पर छापा

Mon, 09 Aug 2021 02:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 09 Aug 2021 02:32 PM IST
सार

 पुणे के एक कारोबारी अविनाश भोसले की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भोसले के चार करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया है।  

विज्ञापन
ED attached property connection with money laundering case against Avinash Bhosale
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने पुणे के एक कारोबारी अविनाश भोसले के चार करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


ईडी के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जब्त संपत्ति वह जमीन है,  जहां एबीआईएल (अविनाश भोसले इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड) का कॉरपोरेट कार्यालय है और उसके समूह की कंपनियां स्थित हैं।’’ बयान के अनुसार, ‘‘अविनाश भोसले एबीआईएल समूह कंपनियों के प्रवर्तक हैं।’’यह जमीन पुणे के गणेशखिंड रोड पर रेंज हिल कॉर्नर में प्लॉट नं दो, यशवंत घाडगे नगर सहकारी आवास सोसायटी में स्थित है। 
विज्ञापन




पुणे पुलिस ने दर्ज किया केस
भोसले के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस पुणे पुलिस ने दर्ज किया है।  प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि ‘‘रंजीत मोहिते ने उस समय मौजूद मूल आवंटन शर्तों का उल्लंघन करते हुए भूमि एआरए प्रॉपर्टीज को हस्तांतरित कर दी थी।’’ बयान के अनुसार, ‘‘1951 में सरकार द्वारा इस भूमि के आवंटन के समय प्राथमिक शर्त के मुताबिक, भूमि केवल सरकार या उसके अधीनस्थ अधिकारियों को हस्तांतरित की जा सकती थी।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed