{"_id":"5d1b1a188ebc3e3cde204e2d","slug":"ed-attach-property-rs-110-crore-of-simbhaoli-sugar-mill-over-bank-loan-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में ईडी ने सिम्भावली शुगर मिल की 110 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में ईडी ने सिम्भावली शुगर मिल की 110 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
Tue, 02 Jul 2019 02:17 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 02 Jul 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
ई़डी
- फोटो : social media
ईडी ने मंगलवार को बताया कि कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में उसने देश की सबसे बड़ी चीनी मिलों में शामिल सिम्भावली शुगर्स लिमिटेड की 110 करोड़ रुपये की सम्पत्ति कुर्क की गई है।
विज्ञापन
एजेंसी ने बताया कि धनशोधन रोकथाम कानून के तहत उत्तर प्रदेश में हापुड़ के सिम्भावली में स्थित कंपनी की इकाई की जमीन, इमारतें, संयंत्र और मशीनरी जैसी सम्पत्तियों को कुर्क करने का एक अंतरिम आदेश जारी किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने एक बयान में कहा कि ताजा आदेश के तहत कुल 109.8 करोड़ रुपये की सम्पत्तियां कुर्क की गई हैं।
विज्ञापन
सीबीआई ने गन्ना किसानों को वित्तीय मदद देने के बहाने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में सिम्भावली शुगर्स लिमिटेड और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। ईडी ने इस प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद पीएमएलए के तहत कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन