{"_id":"611edfce4baab71ac109a4fc","slug":"ed-arrests-hyderabad-based-company-md-in-rs-3316-cr-bank-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक लोन धोखाधड़ी मामला: हैदराबाद की पीआईएसएल कंपनी के एमडी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बैंक लोन धोखाधड़ी मामला: हैदराबाद की पीआईएसएल कंपनी के एमडी गिरफ्तार
Fri, 20 Aug 2021 04:18 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 20 Aug 2021 04:18 AM IST
सार
ईडी के अनुसार वी सतीश ने दावा किया कि उनका वीएमसीएसएल के एनपीए से कोई लेनादेना नहीं है, लेकिन 20 जुलाई को उनके आवास की ली गई तलाशी के दौरान इस कंपनी के 40 से अधिक हार्ड डिस्क बरामद हुई।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के एक संघ के साथ 3,316 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले में पिछले हफ्ते हैदराबाद की एक कंपनी के प्रबंधक निदेशक (एमडी) को गिरफ्तार किया है। ईडी ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को दी।
विज्ञापन
एजेंसी ने बताया कि पृथ्वी इंफॉर्मेशन सॉल्यूशन लिमिटेड (पीआईएसएल) के प्रबंध निदेशक वुप्पलपति सतीश कुमार को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने 10 दिन के लिए उसकी हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में ईडी ने दूरसंचार उपकरण बनाने वाली कंपनी वीएमसीएसएल की प्रबंध निदेशक और मुख्य आरोपी वी हिमा बिंदु को गिरफ्तार किया था। बिंदु सतीश की बहन हैं।
विज्ञापन
डिजिटल उपकरणों की फोरेंसिक जांच में पाया गया कि सतीश बेनामी लेनदेन में और धोखाधड़ी से हासिल की गई राशि को विदेशी कंपनियों को हस्तांतरित करने की कोशिशों में शामिल थे।
वीएमसीएसएल और उसके प्रमोटरों के खिलाफ धन शोधन का ईडी का मामला उनके खिलाफ पहले से सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। साथ ही ईडी ने दावा किया कि वह जांच के दौरान सहयोग नहीं कर रहे है और अपने स्वामित्व वाले कंपनियों के दस्तावेज भी मुहैया नहीं कराए।