{"_id":"62b72abdb0d4a731c92745e8","slug":"ed-arrests-director-of-bengaluru-based-real-estate-group-on-money-laundering-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Actions: ईडी की कार्रवाई, मंत्री डेवलपर्स के निदेशक को गिरफ्तार किया, कई घर खरीदारों को ठगने का आरोप ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED Actions: ईडी की कार्रवाई, मंत्री डेवलपर्स के निदेशक को गिरफ्तार किया, कई घर खरीदारों को ठगने का आरोप
Sat, 25 Jun 2022 09:03 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 25 Jun 2022 09:03 PM IST
सार
एजेंसी ने कहा कि उसने 2020 में बेंगलुरु पुलिस में दर्ज एक प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद मार्च में समूह और उसके प्रमोटरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : social media
विस्तार
ईडी ने शनिवार को कहा कि उसने बेंगलुरु स्थित रियल एस्टेट समूह मंत्री डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुशील पी मंत्री को गिरफ्तार किया है। कई घर खरीदारों को ठगने से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में ईडी ने यह कार्रवाई की है। एक बयान में कहा गया है कि मंत्री को बेंगलुरु में एक विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें 10 दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
एजेंसी ने कहा कि उसने 2020 में बेंगलुरु पुलिस में दर्ज एक प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद मार्च में समूह और उसके प्रमोटरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया। कई घर खरीदारों ने पुलिस के साथ-साथ ईडी में भी शिकायत की थी। इनका कहना था कि ये कंपनी मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल है और संभावित खरीदारों को लुभावनी योजनाओं के साथ भ्रामक ब्रोशर दिखा रही है। हजारों खरीदारों से इन्होंने 1,000 करोड़ रुपये से अधिक धन जमा किया।
विज्ञापन
ईडी ने कहा कि हालांकि उन्हें 7-10 साल बाद भी उनके फ्लैटों का कब्जा नहीं दिया गया है। कंपनी ने विभिन्न पोंजी योजनाओं की पेशकश की जिन्हें बाय-बैक योजना के रूप में नामित किया गया था और फ्लैट/घरों के लिए अग्रिम धन एकत्र किया गया था। कुछ मामलों में कंपनी ने रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) के स्पष्ट निर्देश के बाद भी खरीदारों को राशि वापस नहीं की है।
विज्ञापन