फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED arrested former principal secretary to the Kerala CM in connection with the LIFE Mission Scam Case

Kerala: लाइफ मिशन घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, CM विजयन के पूर्व मुख्य सचिव को किया गिरफ्तार

Wed, 15 Feb 2023 05:26 PM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, तिरुवनंतपुरम
एएनआई, तिरुवनंतपुरम Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 15 Feb 2023 05:26 PM IST
सार

वडकनचेरी लाइफ मिशन मामले में स्वप्ना सुरेश के बैंक लॉकर से लगभग करीब एक करोड़ रुपये मिले। स्वप्ना सुरेश ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था, यह रकम लाइफ मिशन में शिवशंकर को रिश्वत में मिली है।

विज्ञापन
ED arrested former principal secretary to the Kerala CM in connection with the LIFE Mission Scam Case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

लाइफ मिशन घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लाइफ मिशन घोटाला मामले में केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय के पूर्व मुख्य सचिव एम शिवशंकर को गिरफ्तार किया है। ईडी ने पूछताछ के लिए शिवशंकर को सेवानिवृत्ति के दिन बुलाया था। सोमवार और मंगलवार को उनसे पूछताछ की गई। उक्त मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। 

विज्ञापन


पांच दिनों की ईडी हिरासत में शिवशंकर
पीएमएलए कोर्ट ने एम शिवशंकर को पांच दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट ने उन्हें 20 फरवरी को दोपहर 2.30 तक बजे पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने ईडी को शिवशंकर को हर दो घंटे की पूछताछ के बाद छूट का समय देने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन


लाइफ मिशन मामले में रिश्वत में भूमिका 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया कि केरल के मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर ने 2019 के लाइफ मिशन घोटाले में कथित रूप से रिश्वत के रूप में कमीशन जुटाने में सक्रिय सहयोग दिया।  भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें इससे पहले 2020 में एक राजनयिक सामान के माध्यम से सोने की कथित तस्करी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइफ (आजीविका समावेशन वित्तीय सशक्तिकरण) मिशन से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सीबीआई की प्राथमिकी और केरल सरकार के सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) की शिकायत से जुड़ा है, जो यूनिटेक बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और साने वेंचर्स एलएलपी के खिलाफ है। मामला लाइफ मिशन परियोजना से कुछ व्यक्तियों द्वारा प्राप्त संदिग्ध आर्थिक लाभ और कुछ लोक सेवकों सहित विभिन्न व्यक्तियों द्वारा प्राप्त अवैध रिश्वत से जुड़ा है।

क्या है मामला 
यह मामला राज्य सरकार की LIFE मिशन परियोजना से संबंधित है। LIFE मिशन योजना के माध्यम से त्रिशूर जिले के वडक्कनचेरी में 140 परिवारों के लिए घर बनाने करार किया गया था। इस योजना कि लिए 18.50 करोड़ रुपये में से 14.50 करोड़ रुपये रेड क्रीसेंट द्वारा संयुक्त अरब अमीरात वाणिज्य दूतावास के माध्यम से दिए गए हैं। अनुबंध में शेष राशि का उपयोग करके एक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के निर्माण का उल्लेख किया गया है। UNITAC के प्रबंध निदेशक संतोष एपन ने बताया था कि स्वप्ना सुरेश सहित आरोपियों ने प्रोजेक्ट के लिए 4.48 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी। आरोपी स्वप्ना सुरेश और सरिथ पीएस ने आरोप लगाया कि इसमें शिवशंकर का हाथ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डक्कनचेरी लाइफ मिशन मामले में स्वप्ना सुरेश के बैंक लॉकर से लगभग करीब एक करोड़ रुपये मिले थे। स्वप्ना सुरेश ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था, यह रकम लाइफ मिशन में शिवशंकर को रिश्वत में मिली है। लेकिन तीन दिनों तक लगातार पूछताछ के बावजूद शिवशंकर ने अपराध कबूल नहीं किया। लेकिन बाद में ईडी ने पर्याप्त सबूत मिलने और उनके परस्पर विरोधी बयानों के कारण गिरफ्तारी की। 


चौथी बार हुई शिवशंकर की गिरफ्तारी
केंद्रीय एजेंसियों ने शिवशंकर को चौथी बार गिरफ्तार किया है। इससे पहले 28 अक्टूबर 2020 को ईडी ने सोने की तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। एनआईए ने 25 नवंबर को सोने की तस्करी के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया। 20 जनवरी 2021 को कस्टम ने उसे डॉलर तस्करी मामले में गिरफ्तार भी किया था। शिवशंकर, जिन्हें लगातार 69 दिन जेल में बिताने के बाद रिहा किया गया था। उन्हें सेवा से निलंबित कर दिया गया था लेकिन बाद में बहाल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed