फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   ED arrested former Bhushan Power and Steel Ltd CMD Sanjay Singal

मनी लांड्रिंग मामले में भूषण स्टील के पूर्व सीएमडी संजय सिंघल को सात दिन की रिमांड पर भेजा गया

Sat, 23 Nov 2019 04:27 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 23 Nov 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
ED arrested former Bhushan Power and Steel Ltd CMD Sanjay Singal
प्रवर्तन निदेशालय

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजय सिंघल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को संजय सिंघल को सात दिन की रिमांड पर भेजा दिया गया है।

विज्ञापन

 


अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी कथित बैंक धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये के धनशोधन करने के सिलसिले में की गई है।

उन्होंने बताया कि मामले में पूछताछ के बाद सिंघल को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक सिंघल को शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए और हिरासत की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिंघल को जांच में सहयोग नहीं करने के बाद गिरफ्तार किया गया। ईडी ने हाल में बीपीएसएल की 4,025 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। ईडी ने कहा, कंपनी के सीएमडी रहने के दौरान सिंघल और उनके परिवार के सदस्यों ने बीपीएसएल में 695.14 करोड़ रुपये पूंजीगत निवेश के तौर पर लगाए और बैंक ऋण से मिले कोष को मोड़ कर कृत्रिम तरीके से दीर्घकालिक पूंजी लाभ पैदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed