{"_id":"588f2dc74f1c1b2f3de80dc7","slug":"economy-has-gone-to-downfall-in-modi-regime-asserts-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की अर्थव्यवस्था पर बोले मनमोहन-चिदंबरम , कहा मोदी की नीतियां हानिकारक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देश की अर्थव्यवस्था पर बोले मनमोहन-चिदंबरम , कहा मोदी की नीतियां हानिकारक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Jan 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर के कांग्रेस ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए दावा किया है कि देश की अर्थव्यवस्था की हालत पतली हो चुकी है और नई नौकरियां निकलनी बंद हो गई हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि मोदी का नेतृत्व और नीति देश के लिए हानिकारक साबित हो रही है। मनमोहन सिंह ने कहा कि इस रिपोर्ट के हिसाब देश की अर्थव्यवस्था काफी नाजुक दौर से गुजर रही है।
विज्ञापन
7 फीसदी से नीचे आई विकास दरः चिदंबरम
पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा 2014 में जब यूपीए का कार्यकाल खत्म हुआ था तो अर्थव्यवस्था 7 फीसदी थी। हमने 2007 में इसको 8.5 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य रखा था। फिलहाल यह 7 फीसदी के स्तर से भी नीचे चली गई है।
विज्ञापन
लोगों को न तो नई नौकरियां मिल रही हैं और न ही कोई बड़ा निवेश हो रहा है। क्रेडिट ग्रोथ भी कहां पर है, इसकी भी किसी को कोई जानकारी नहीं है। हम सरकार से पूछना चाहते हैं कि यह कहां हैं। इसकी वजह से रेटिंग एजेंसियों ने भी भारत की साख को घटा दिया है।