फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Economic activities will remain strong amid global challenges retail inflation may also come down

Mumbai: वैश्विक चुनौतियों के बीच आर्थिक गतिविधियों में बनी रहेगी मजबूती, खुदरा महंगाई दर में भी आ सकती है कमी

Thu, 21 Dec 2023 06:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 21 Dec 2023 06:14 AM IST
सार

आरबीआई ने लेख में कहा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 7.7 फीसदी की जीडीपी वृद्धि ने संदेह करने वालों को चौंका दिया है। साथ ही, आंकडों ने इस बात पर भी जोर दिया कि विकास की गति कायम रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Economic activities will remain strong amid global challenges retail inflation may also come down
महंगाई बढ़ने की संभावना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में आर्थिक गतिविधियों में व्यापक मजबूती बनी रहने की संभावना है। साथ ही, 2024-25 की पहली तीन तिमाहियों में खुदरा महंगाई मौजूदा 5.6 फीसदी से कम होकर 4.6 फीसदी पर आ सकती है। आरबीआई के बुधवार को जारी बुलेटिन में प्रकाशित लेख में कहा गया है, 2024 में वैश्विक वृद्धि की रफ्तार और धीमी हो सकती है। महंगाई विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में अलग-अलग गति से ब्याज दरों में कटौती का रास्ता साफ कर सकती है। वैशि्वक चुनौतियों के बावजूद कच्चे माल की लागत में कमी और कॉरपोरेट मुनाफे के चलते भारत में आर्थिक गतिविधियों में जारी मजबूती आगे भी बनी रह सकती है।

विज्ञापन

वृद्धि दर ने संशय करने वाले लोगों को चौंकाया
आरबीआई ने लेख में कहा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 7.7 फीसदी की जीडीपी वृद्धि ने संदेह करने वालों को चौंका दिया है। साथ ही, आंकडों ने इस बात पर भी जोर दिया कि विकास की गति कायम रहने की संभावना है।

विज्ञापन

देश में स्टैगफ्लेशन का जोखिम नहीं
आरबीआई के स्टाफ सदस्यों ने बुधवार को कहा, भारत के महंगाई जनित मंदी यानी स्टैगफ्लेशन में फंसने की आशंका कम है। देव प्रसाद रथ, सिलु मुदुली और हिमानी शेखर ने अपने अध्ययन में कहा, भारत में स्टैगफ्लेशन का जोखिम सिर्फ एक फीसदी है क्योंकि इस बार जिंस कीमतों के झटके अधिक गंभीर नहीं हैं। आर्थिक वृद्धि दर में सुस्ती के बीच जब महंगाई तेजी से बढ़ती है तो उस स्थिति को स्टैगफ्लेशन कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed