फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ECI Remove Over 91 Lakh Names in West Bengal Voter List Mamata Banerjee raises concern will go Supreme Court

नामांकन के बाद CM ममता बनर्जी की हुंकार: बंगाल में SIR पर कानूनी लड़ाई जारी रहेगी, 91 लाख का नाम कटना चिंताजनक

Wed, 08 Apr 2026 01:36 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Devesh Tripathi Updated Wed, 08 Apr 2026 01:36 PM IST
सार

एसआईआर में मतदाता सूची से 91 लाख से ज्यादा नाम हटाए जाने से पश्चिम बंगाल में सियासत फिर गरमा सकती है। यह मामला पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण है, जहां तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है। मतदाता सूची से नामों को हटाने के मुद्दे से ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
ECI Remove Over 91 Lakh Names in West Bengal Voter List Mamata Banerjee raises concern will go Supreme Court
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा की गई विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद राज्य की मतदाता सूची से लगभग 91 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार ममता बनर्जी ने मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नामों को हटाए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है और अगर जरूरी हुआ तो वे फिर से अदालत का दरवाजा खटखटाएंगी।
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने कहा, "मुझे बेहद दुख है कि एसआईआर में कई नाम हटा दिए गए हैं। अदालत में याचिका दायर करने के बाद कुछ नाम बहाल किए गए। आदेश के अनुसार, जिन मामलों पर सुनवाई चल रही थी, उन्हें शामिल किया जाना था। लगभग 32 लाख नाम बहाल किए जा चुके हैं, लेकिन शेष 58 लाख मामलों की सुनवाई अभी तक शुरू भी नहीं हुई है।''
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC ने चुनाव अधिकारियों पर BJP के पक्ष में पक्षपात का लगाया आरोप, चुनाव आयोग को लिखा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को मिलना चाहिए वोट देने का अधिकार : ममता बनर्जी
टीएमसी प्रमुख ने कहा, ''कुछ नाम वैध रूप से हटाए गए हो सकते हैं, जैसे मृत मतदाता, लेकिन लगभग 27.6 लाख मामले अभी भी विचाराधीन हैं। मेरा मानना है कि हर किसी को वोट देने का अधिकार होना चाहिए। अगर उनके नाम बहाल नहीं किए गए, तो कई लोग वोट नहीं दे पाएंगे। जरूरत पड़ने पर हम फिर से अदालत जाएंगे।''




भवानीपुर से दाखिल किया नामांकन
ममता बनर्जी ने ये बयान भवानीपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद दिया। उन्होंने कहा, "मैं यहां बचपन से रह रही हूं, मेरा सब कुछ यहीं है। मैं भवानीपुर के लोगों को धन्यवाद और सलाम करती हूं। मैंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, और मैं सभी तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत की कामना करती हूं। हम सरकार बनाएंगे।"

ये भी पढ़ें: चुनाव: बीएसएफ के अफसरों और जवानों की छुट्टियां रद्द, तुरंत लौटने के आदेश; पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा तैनाती

एसआईआर के बाद कटे लाखों नाम
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस व्यापक पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से लगभग 91 लाख नामों को हटाया गया है। इस प्रक्रिया में पहले से हटाए गए लगभग 63 लाख नामों को भी शामिल किया गया है। साथ ही न्यायिक निर्णय के बाद अयोग्य घोषित किए गए अतिरिक्त 27 लाख मतदाताओं के नाम भी काटे गए हैं।

संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed