फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ECI releases notification for the 6 vacant seats of Rajya Sabha Elections will be held on 20th December

Rajya Sabha Polls: राज्यसभा की छह रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव का एलान; 20 दिसंबर को मतदान चुनाव, इसी दिन नतीजे

Tue, 26 Nov 2024 02:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 26 Nov 2024 02:50 PM IST
विज्ञापन
ECI releases notification for the 6 vacant seats of Rajya Sabha Elections will be held on 20th December
राज्यसभा - फोटो : एएनआई

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद अब राज्यसभा उपचुनावों का एलान कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की छह रिक्त सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन सीटों पर 20 दिसंबर को चुनाव होंगे। नतीजे इसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। जिन सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें से तीन सीटें आंध्र प्रदेश की हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, हरियाणा और ओडिशा की एक-एक सीट पर चुनाव कराए जा रहे हैं। सभी सीटें मौजूदा सांसदों के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं।

विज्ञापन




चुनाव आयोग के मुताबिक, उपचुनाव से जुड़ी अधिसूचना 3 दिसंबर को जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 10 दिसंबर तय की गई है। 11 दिसंबर को नामांकन की जांच होगी। उम्मीदवार 13 दिसंबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं। चुनाव 20 दिसंबर को कराए जाएंगे और नतीजे इसी दिन जारी कर दिए जाएंगे। चुनाव आयोग को 24 दिसंबर से पहले इन सीटों पर चुनाव संपन्न कराना है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा सीटों पर आंध्र प्रदेश में उपचुनाव
दरअसल, आंध्र में युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के राज्यसभा सदस्य एम वेंकट रमन्ना, बी मस्तान राव यादव और बीसी नेता आर कृष्णैया के इस्तीफे के बाद तीन सीटें खाली हुई हैं। वर्तमान में वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पार्टी के पास केवल आठ राज्यसभा सदस्य हैं। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 20 दिसंबर को होने वाले उपचुनावों में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतने का प्रबल दावेदार है। उसके पास दक्षिणी राज्य की विधानसभा में प्रचंड बहुमत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम जान लीजिए
इस पहले महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव कराए गए थे। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान कराया गया था और झारखंड में दो चरणों (13 और 20 नवंबर) में मतदान कराए गए थे। इनके परिणाम 23 नवंबर को आए थे। महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी की महायुति ने शानदार जीत हासिल की थी। वहीं, झारखंड में झामुमो समेत अन्य दलों के विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने सत्ता बरकरार रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed