फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ECI has sought Cabinet Secretary's reply on opposition plea to postpone budget presentation date

क्यों न टाला जाए आम बजट! चुनाव आयोग ने सरकार से मांगा जवाब

Sat, 07 Jan 2017 12:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Jan 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
ECI has sought Cabinet Secretary's reply on opposition plea to postpone budget presentation date
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम बजट पेश करने पर विपक्ष की आपत्ति पर चुनाव आयोग ने सरकार से पत्र लिख जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने कैबिनेट सेक्रेटरी प्रदीप कुमार सिन्हा को पत्र लिख कर इस मुद्दे पर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग ने कैबिनेट सेक्रेटरी को 10 जनवरी तक अपना जवाब देने को कहा है। कैबिनेट सेक्रेटरी की जवाब आने के बाद ही चुनाव आयोग इस संबंध में कोई निर्णय लेगा। चुनाव आयोग का यह कदम विपक्षी पार्टियों से मुख्य चुनाव आयुक्त के मुलाकात के एक दिन बाद आया है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले कांग्रेस समेत 16 विपक्षी दल चुनाव से ठीक पहले आम बजट पेश करने पर आपत्ति जताते हुए राष्ट्रपति भवन का दरवाजा भी खटखटा चुके हैं। विपक्ष की आपत्ति है कि चूंकि आम बजट पहले चरण के चुनाव के ठीक तीन दिन पहले पेश होगा। ऐसे में सरकार लोकलुभावन घोषणाओं के जरिए मतदाताओं को आकर्षित करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष का कहना है कि इससे सार्वजनिक रूप से मंगलवार से लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed