चुनाव आयोग का फैसला- किसी उम्मीदवार को नहीं मिलेंगे बाल्टी, जूता, बांसुरी सहित नौ चिन्ह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसबार चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2019 में कई तरह के बदलाव करने जा रहा है। आयोग ने नौ चुनाव चिन्ह को सुरक्षित कर दिया है जिसे किसी भी निर्दलीय प्रत्याशी या फिर पार्टी को नहीं दिया जाएगा।
आम चुनाव 2019 के दौरान दिल्ली से चुनाव मैदान में उतरने वाले निर्दलीय प्रत्याशी और अचानक पर्चा दाखिल करने वाले रजिस्टर राजनीतिक दल के प्रत्याशी को ट्रक, ऑटो रिक्शा, बांसुरी, सीटी, बिजली का खंभा, बाल्टी, जूता, डीजल पंप और चेन चुनाव निशान के तौर पर नहीं दिया जाएगा।
चुनाव आयोग ने इलेक्शन सिंबल्स (रिजर्वेशन एंड अलॉटमेंट) ऑर्डर 1968 के पैरा 10बी में आवेदन करने वाले 29 रजिस्टर गैर मान्यता प्राप्त दलों को अलग-अलग राज्यों के लिए एक समान चुनाव चिन्ह आवंटित किए हैं। बता दें इन चुनाव चिन्हों के लिए दिल्ली मुख्य चुनाव अधिकारियों से एक पत्र भेजकर कहा है कि आवंटित चुनाव निशान को आरक्षित सूची में डाल दें।
दिल्ली में सात लोकसभा सीटों पर 2014 के फाइनल चुनावी दंगल में उतरने वाले प्रत्याशियों की संख्या 150 थी, जिसमें सबसे कम 14 प्रत्याशी उत्तर पश्चिम दिल्ली से थे। जो भी प्रत्याशी मैदान में होते हैं वह अपनी पसंद का चुनाव चिन्ह मांगते हैं और ऐसे प्रत्याशियों की संख्या बहुत होती है।
आयोग ने इलेक्शन सिंबल्स ऑर्डर 1968 के पैरा 10बी में आवेदन करने वाले 29 रजिस्टर गैर मान्यता प्राप्त दलों को अलग-अलग राज्यों के लिए एक समान चुनाव निशान आवंटित किए हैं।
'आप' को पहली बार मिली थी झाड़ू
चुनाव आयोग चुनाव निशान रिजर्व करने की श्रेणी आप को विधान सभा चुनाव में झाड़ू चुनाव चिन्ह पूरी दिल्ली के लिए आवंटित किया था, जिसके बाद आप राज्य की पार्टी बनी और अब ये निशान आप के नाम हो गया है और यह पूरे जिले से होकर पूरे देश के चिन्ह में तब्दील हो गया है।
बांसुरी, सीटी और बाल्टी की मांग है अधिक
बता दें कि इसबार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को आरक्षित किए गए नौ चुनाव चिन्ह नहीं मिल पाएंगे। बता दें कि प्रत्याशी सबसे अधिक बांसुरी, सीटी और बाल्टी चिन्ह मांगते हैं। चुनाव की तारीख की घोषणा मार्च में हो सकती है। इसके मद्देनजर पार्टियां पूरी तरह से तैयार हैं। इनमें कुछ पार्टियां रजिस्टर हैं और उनके भी चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।
किन पार्टियों को क्या मिले चुनाव चिन्ह
भारतीय मानव समाज पार्टी -पाल के साथ नाव पर बैठा आदमी,
ऑल इंडिया एमजीआर मक्कल मुनेत्रा- बिजली का खंभा,
भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी- बाल्टी
खुसरो सेना पार्टी -जूता
परिवर्तन समाज पार्टी -ऑटो रिक्शा
जयप्रकाश जनता दल- डीजल पंप
ब्रिज पार्टी- बांसुरी
बहुजन महा पार्टी -सीटी
भारती समुदाय पार्टी- चेन