{"_id":"606591838ebc3ecad707a139","slug":"ec-reprimands-dmk-leader-a-raja-for-violation-of-model-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: ए राजा को चुनाव आयोग से फटकार, 48 घंटों के लिए प्रचार पर रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: ए राजा को चुनाव आयोग से फटकार, 48 घंटों के लिए प्रचार पर रोक
Thu, 01 Apr 2021 02:55 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 01 Apr 2021 02:55 PM IST
सार
- ए राजा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और उनकी मां पर की थी अभद्र टिप्पणी
- मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग से की थी शिकायत
- स्टारप्रचारक की सूची से राजा का हटा नाम
विज्ञापन
election commission (File Photo)
- फोटो : PTI
विस्तार
चुनाव आयोग ने द्रमुक नेता ए राजा को आचार संहिता उल्लंघन के लिए जमकर फटकार लगाई है। साथ ही उन्हें 48 घंटों के लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं चुनाव आयोग ने ए राजा को पार्टी की स्टार प्रचारक लिस्ट से भी बाहर कर दिया है।
विज्ञापन
तमिलनाडु में चुनाव से पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। डीएमके नेता ए राजा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ए पलानीस्वामी पर अभद्र टिप्पणी की। इस सिलसिले में चुनाव आयोग ने ए राजा को नोटिस जारी किया था। लेकिन राजा ने आयोग को कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन