फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC raise issue with tmc for not paid increased honorarium to blo in west bengal

EC: बीएलओ के बढ़े हुए मानदेय का बंगाल सरकार ने नहीं किया भुगतान, चुनाव आयोग ने जताई आपत्ति

Sun, 30 Nov 2025 02:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 30 Nov 2025 02:07 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा है कि हमने टीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल से कहा कि बीएलओ के बढ़ाए गए मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। चुनाव आयोग ने टीएमसी से बढ़ाए गए मानदेय का बिना किसी देरी के भुगतान करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
EC raise issue with tmc for not paid increased honorarium to blo in west bengal
चुनाव आयोग - फोटो : PTI

विस्तार

चुनाव आयोग ने बीते दिनों बीएलओ के मानदेय को बढ़ाने का आदेश जारी किया था। हालांकि चुनाव आयोग के आदेश के बावजूद बंगाल की टीएमसी सरकार ने बीएलओ और निर्वाचन आयोग के अन्य अधिकारियों को बढ़े हुए मानदेय का भुगतान नहीं किया। इसे लेकर अब चुनाव आयोग ने आपत्ति जताई है। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने मानदेय बढ़ाने के लिए जारी किया था नोटिफिकेशन
चुनाव आयोग ने बीते अगस्त में एक नोटिफिकेशन जारी किया, जिसमें लिखा 'शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र के आधार हैं। मतदाता सूची तैयार करने वाली मशीनरी में इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर, असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर, बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ शामिल होते हैं, जो मतदाता सूची तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं। चुनाव आयोग ने बीएलओ और अन्य अधिकारियों का सालाना मानदेय बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले साल 2015 में बीएलओ और मतदाता सूची तैयार करने वाली मशीनरी के अधिकारियों का मानदेय बढ़ाया गया था।'
विज्ञापन


नोटिफिकेशन के अनुसार, 2015 से बीएलओ को सालाना मानदेय 6 हजार रुपये था, जिसे बढ़ाकर 12 हजार कर दिया गया है। वहीं मतदाता सूची के लिए पहले बीएलओ को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती थी, जिसे अब बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दिया गया है। बीएलओ सुपरवाइजर को पहले 12 हजार रुपये का मानदेय मिलता था, जो अब बढ़ाकर 18 हजार कर दिया गया है। वहीं इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन अधिकारी को 30 हजार और असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन अधिकारी को 25 हजार रुपये का सालाना मानदेय मिलेगा। पहले इन अधिकारियों को कोई मानदेय नहीं मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat: राम मंदिर धर्मध्वजा से लेकर 1500 एंड्युरेंस स्पोर्ट्स तक, पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

चुनाव आयोग ने बंगाल सरकार के प्रति जताई नाराजगी
चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा है कि हमने टीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल से कहा कि बीएलओ के बढ़ाए गए मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। चुनाव आयोग ने टीएमसी से बढ़ाए गए मानदेय का बिना किसी देरी के भुगतान करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed