फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC dismissed Kejriwal’s latest charge as ‘baseless’ Poll panel to throw open challenge

जांच को तैयार EC का खुला चैलेंज, EVM में गलती निकालो तो जानें

Wed, 05 Apr 2017 12:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार Updated Wed, 05 Apr 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
EC dismissed Kejriwal’s latest charge as ‘baseless’ Poll panel to throw open challenge
ईवीएम

यूपी विधानसभा चुनाव के बाद से ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की खबरों ने तूल पकड़ तो चुनाव आयोग भी अब ईवीएम के समर्थन में खुलकर सामने आ गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर सवाल उठाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने कहा है कि वह किसी से भी ईवीएम की जांच करा लें।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने इसके लिए खुला चैलेंज दिया है। केजरीवाल का दावा है कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल हुई ईवीएम में बड़ी सफाई से छेड़छाड़ हुई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के भिंड उपचुनाव की जिस ईवीएम में गड़बड़ी मिली है, उसे उत्तरप्रदेश से भेजा गया था।
विज्ञापन


केजरीवाल का चुनाव आयोग पर आरोप है कि इस मामले में कानून का उल्लंघन हुआ है। बगैर 45 दिन पूरा हुए मशीन दूसरे चुनाव में भेज दी गई। केजरीवाल ने आयोग से कहा कि वह ईवीएम उन्हें दे दे, वह दिखा देंगे कि इसमें छेड़छाड़ कैसे की जाती है। बगैर ईवीएम जांच के होने वाले चुनावों को केजरीवाल ने बेकार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल के चैंलेज को स्वीकर करते हुए चुनाव आयोग जल्द ही ईवीएम जांच के लिए केजरीवाल को सौंप सकती है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुाताबिक चुनाव आयोग का कहना है कि वह इस चैलेंज के लिए जल्द ही तारीख तय करेंगे। चुनाव आयोग का कहना है कि 2009 में भी ईवीएम की स्वामित्वता पर सवाल उठाए जाने के बाद हमने खुला चैलेंज दिया था लेकिन कोई इसे प्रूव नहीं कर सका।

चूंकि इस तरह की आकस्मिकताओं को एक बार फिर से उठाया गया है तो हम फिर से इसे दोहराएंगे। इंडियन एक्सप्रेस ने चुनाव आयोग के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि चुनाव आयोग सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को इस 'ओपेन चैलेंज' में बुलाएगा। इन प्रतिनिधियों के अलावा चुनाव आयोग उन लोगों को भी बुलाएगा जो टेक्नॉलोजी के बारे में अच्छे से जानते हैं। उस व्यक्ति व संगठन को भी बुलाया जाएगा जिसने व्यक्तिगत तौर पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ शिकायत की है।


गौरतलब है कि इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की बात कही थी। मायावती इस मुद्दे को लेकर कोर्ट भी गई हैं। बसपा के अलावा सपा, कांग्रेस भी ईवीएम छेड़छाड़ मुद्दे को जोर-शोर से उठाती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed