फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC appoints 110 IRS officers to monitor expenses of Maharashtra and Haryana assembly elections

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा चुनावों के खर्चे पर नजर रखने के लिए नियुक्त किए 110 अधिकारी

Thu, 19 Sep 2019 08:19 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 19 Sep 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
EC appoints 110 IRS officers to monitor expenses of Maharashtra and Haryana assembly elections
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए खर्चे पर नजर रखने के वास्ते आयकर विभाग के 110 आईआरएस अधिकारियों को नियुक्त किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इन पर्यवेक्षकों को इन दो राज्यों में चुनाव प्रक्रिया के दौरान काले धन के इस्तेमाल और अन्य गैरकानूनी लोभ के इस्तेमाल की जांच करने का काम दिया जाएगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय चुनाव आयोग ने यहां 23 सितंबर को इन अधिकारियों को बुलाया जहां उन्हें इस संबंध में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) से इन अधिकारियों को उनके प्रभार से मुक्त करने के लिए कहा ताकि उन्हें चुनावी ड्यूटी में लगाया जा सके।
विज्ञापन


सीबीडीटी कर विभाग के लिए नीति निर्माता संस्था है। अधिकारी ने बताया कि भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के इन अधिकारियों को दोनों राज्यों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने सीबीडीटी को जिन राज्यों में चुनाव होने हैं वहां, आसपास के राज्यों और दिल्ली में अपनी जांच शाखाओं को संदिग्ध निधि के लेनदेन की जांच करने के लिए अतिरिक्त साधन तैयार रखने को कहा है। हरियाणा में 90 और महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed