फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Earthquakes in North Pacific Ocean and Andaman Sea Richter Scale Magnitude National Center for Seismology

Earthquakes: उत्तरी प्रशांत महासागर और अंडमान सागर में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 और 5.4

Sun, 09 Nov 2025 02:34 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 09 Nov 2025 02:34 PM IST
सार

डेढ़ घंटे से भी कम अंतराल में भारत के अंडमान और उत्तरी जापान में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है, जबकि अंडमान में किसी नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन
Earthquakes in North Pacific Ocean and Andaman Sea Richter Scale Magnitude National Center for Seismology
भूकंप (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को भूकंप के झटकों से उत्तरी प्रशांत महासागर और अंडमान सागर में डेढ़ घंटे से भी कम अंतराल में दो बार धरती कांपी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 और 5.4 मापी गई। जापान के तट पर शक्तिशाली भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


जापान में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी
भूकंप के बारे में जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा, रविवार को उत्तरी जापानी तट पर शक्तिशाली भूकंप आया और सुनामी की चेतावनी जारी की गई। जेएमए ने कहा कि 6.7 की प्रारंभिक तीव्रता वाला भूकंप इवाते प्रान्त में आया। समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर आए इस भूकंप के बाद मौसम विज्ञान एजेंसी ने उत्तरी तटीय क्षेत्र में एक मीटर तक सुनामी की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


अंडमान सागर में 5.4 तीव्रता का भूकंप
इससे पहले भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने कहा कि रविवार को अंडमान सागर में 5.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का झटका अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में महसूस किया गया। हालांकि, भूकंप से जान-माल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप दोपहर 12.06 बजे आया। इसकी गहराई 90 किलोमीटर में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed