अरुणाचल प्रदेश: तवांग में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई तीव्रता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में मंगलवार रात 10:14 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है।
An earthquake of Magnitude 4.6 on the Richter scale occurred at 10:14 pm in Tawang, Arunachal Pradesh: National Center for Seismology
— ANI (@ANI) June 22, 2021विज्ञापन
बता दें कि सोमवार को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में सुबह 6 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई थी। इससे पहले रविवार को अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार को आधी रात के बाद एक बजे अरुणाचल प्रदेश में 3.1 तीव्रता का झटका महसूस किया गया था।
भूकंप का केंद्र अरुणाचल के पंजिन से 95 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में जमीन से 17 किलोमीटर नीचे था। । इसके 20 मिनट के बाद ही मणिपुर के शिरुई के पास भी भूकंप का झटका आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 रही। वहीं इससे पहले असम में शनिवार की रात 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक बजकर सात मिनट पर आए भूकंप का केंद्र तेजपुर से 39 किलोमीटर पश्चिम में जमीन से 30 किलोमीटर की गहराई में रहा।