Earth Science Olympiad: चीन में भारतीय छात्रों ने लहराया परचम, तीन स्वर्ण समेत आठ पदक झटके, मिला सम्मान
9 अगस्त से 16 अगस्त तक चीन में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड में दुनिया भर के कई देशों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पृथ्वी विज्ञान से संबंधित वैज्ञानिक सोच और शोध समेत सिद्धांत और व्यावहारिकता जैसे कई अहम मुद्दों पर दुनिया भर के छात्र आमने-सामने होते हैं।
विस्तार
(2/2)
The Indian team delivered an outstanding performance, securing 3 Gold, 2 Silver, and 3 Bronze medals in different competitions like 'Individual (Theory & Practical),' 'Earth System Project (ESP),' and 'International Team Field Investigation (ITFI).'#IESO #EarthSciences… pic.twitter.com/Q3nBRUyUgb— MoES GoI (@moesgoi) August 17, 2024विज्ञापन
9 अगस्त से 16 अगस्त तक चीन में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान ओलंपियाड में दुनिया भर के कई देशों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पृथ्वी विज्ञान से संबंधित वैज्ञानिक सोच और शोध समेत सिद्धांत और व्यावहारिकता जैसे कई अहम मुद्दों पर दुनिया भर के छात्र आमने-सामने होते हैं। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गुजरात, केरल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चार छात्रों ने इसमें शिरकत की थी। भारतीय दल ने सिद्धांत और व्यावहारिकता, अर्थ साइंस प्रोजेक्ट जैसी श्रेणियां में तीन स्वर्ण और तीन कांस्य पदक हासिल किए। जबकि दो अन्य में रजत पदक भी इन्हीं प्रतियोगी श्रेणी में मिला।
पृथ्वी विज्ञान और विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश के छात्रों ने चीन में जो उपलब्धि हासिल की है वह अभूतपूर्व है। डॉक्टर जितेंद्र सिंह कहते हैं कि वह छात्रों में इसी तरीके की वैज्ञानिक सोच और उपलब्धियां को आगे लेकर आगे जाना चाहते हैं। इसके लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के रीच आउट प्रोग्राम के तहत देश के छात्रों को इस तरीके का मौका मिल रहा है।