US में नस्लीय हमलों पर बोलीं विदेशमंत्री- हर भारतीय की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में भारतीयों की हत्या पर संसद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बयान दिया। उन्होने कहा कि भारत सरकार अमेरिका में भारतीयों पर हुए नस्लीय हमलों पर नजर बनाए हुए है। भारत सरकार ने यह मुद्दा अमेरिकी सरकार के समक्ष उठाया, और अपनी चिंताओं से भी व्यक्त कराया।
विदेश मंत्री ने अपने बयान में कहा कि सरकार अमेरिका में भारतीयों पर हुए नस्लीय हमलों पर नजर बनाए हुए है। अमेरिकी प्रशासन ने हमें जल्द से जल्द न्याय का भरोसा दिलाया है।उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भी 28 फरवरी को कांग्रेस में दिए अपने संबोधन में इन हमलों की निंदा की।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार अमेरिका में हमारे नागरिकों पर हुए हमले की निंदा करती है। हमने अमेरिकी नेतृत्व को जल्द से जल्द इन मामलों की जांच पूरी करने को कहा। सुषमा ने कहा कि श्रीनिवास और दीप राय के परिवार वालों से मैंने खुद बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विदेश मंत्री ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के उस आरोपों का जवाब दिया, जिसमें खड़गे ने कहा था कि अमेरिका में भारतीयों पर हमले हो रहे हैं, और पीएम और सरकार चुप है। खड़गे ने कहा था कि हर मुद्दे पर ट्वीट करने वाले पीएम इस मुद्दे पर मौन क्यों हैं। सुषमा ने कहा कि कोई भारतीय बाहर संकट में हो और बीजेपी सरकार चुप्पी साधे ऐसा हो ही नहीं सकता।
विदेश मंत्री ने कहा कि मेरा ऑपरेशन हुआ था, फिर भी हम लगातार इस मसले पर नजर बनाए रखा। उन्होंने ये भी कहा कि पीएम मोदी घटना के दिन चुनाव प्रचार में व्यस्त थे, फिर भी वो लगातार इस मुद्दे पर हमसे बातचीत की।
आपको बता दें कि सुषमा स्वराज का अभी कुछ ही दिन पहले ऑपरेशन हुआ था। बयान खत्म होने के बाद स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि बहुत दिनों बाद आपकी दमदार आवाज संसद में सुनाई दी। इस पर स्वराज ने देशवासियों और संसद के प्रति आभार जताया।
EAM Sushma Swaraj speaking in Lok Sabha, on attacks on Indians in foreign countries. pic.twitter.com/Gsn1VWlD1E
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
I talked to families of Srinivas Kuchibhotla & Deep Rai,also raised these issues with highest authorities in US: EAM Sushma Swaraj in LS
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017
Safety and security of Indians is our top most priority: Sushma Swaraj in Lok Sabha on attacks on Indians abroad
— ANI (@ANI_news) March 15, 2017