फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dy CM Ajit Pawar on Pune rape case Facts will be out after detailed investigation

Pune Rape Case: 'विस्तृत जांच के बाद तथ्य सामने आएंगे', पुणे दुष्कर्म मामले में उपमुख्यमंत्री अजित का बयान

Sat, 01 Mar 2025 12:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 01 Mar 2025 12:46 PM IST
सार

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक घर से खाना और पानी मांगने की वजह से 37 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वह पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर एक सरकारी बस के अंदर एक महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद भाग रहा था।

विज्ञापन
Dy CM Ajit Pawar on Pune rape case Facts will be out after detailed investigation
अजित पवार - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शनिवार को कहा कि पुणे दुष्कर्म का आरोपी गन्ने के खेत में छिपा हुआ था। उसे ड्रोन का इस्तेमाल करके पकड़ा गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए गहन जांच चल रही है। उन्होंने कहा, 'परसों तक लोग सवाल उठा रहे थे कि उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। वह गन्ने के खेत में छिपा हुआ था। हमने उसे पकड़ने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया। उसकी स्थिति ऐसी थी कि उसने आत्महत्या करने की भी कोशिश की। मैं इस बात पर अडिग हूं कि ऐसी घटनाएं कहीं नहीं होनी चाहिए। अब मामले की उचित जांच करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विस्तृत जांच के बाद तथ्य सामने आने दें। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'

विज्ञापन


विज्ञापन


महाराष्ट्र की राजनीति पर बोलते हुए अजित पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के राज्यभर में शिवसेना के प्रभाव का विस्तार करने के बयान पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'हर किसी को अपनी पार्टी का विस्तार करने का अधिकार है। एकनाथ शिंदे राज्य में जहां भी जाते हैं, वे कह सकते हैं कि वे जिले का भगवाकरण करना चाहते हैं। उसी तरह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कह सकते हैं कि वे पूरे जिले में भाजपा का झंडा देखना चाहते हैं। इसी तरह मैं भी कह सकता हूं कि मैं राज्य में हर जगह एनसीपी का झंडा देखना चाहता हूं, लेकिन इसमें कुछ खास नहीं है। हमने एकजुट होने का फैसला किया है। यह जनता ही तय करती है कि किसे जनादेश मिलेगा। हम काम करते समय राज्य के हित को आगे रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक घर से खाना और पानी मांगने की वजह से 37 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वह पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर एक सरकारी बस के अंदर एक महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद भाग रहा था। पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों का इस्तेमाल किया। वह अपने पैतृक शिरुर तहसील में एक गन्ने के खेत में छिपा हुआ था। उसे आधी रात के आसपास गिरफ्तार कर लिया गया।

हिस्ट्रीशीटर दत्तात्रेय तीन दिन से फरार था
हिस्ट्रीशीटर दत्तात्रेय रामदास गाडे मंगलवार की सुबह पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर राज्य परिवहन की बस के अंदर 26 वर्षीय महिला का यौन उत्पीड़न करने के बाद अपने पैतृक स्थान शिरुर भाग गया था। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था, लेकिन पुलिस उसके गांव तक पहुंचने में कामयाब रही। इसके बाद पता चला कि आरोपी पानी मांगने के लिए एक घर में गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed