UIDAI से पूछा- रावण को कितने आधार कार्ड मिलेंगे? जवाब ऐसा मिला जिसकी नहीं उम्मीद थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ें: इन 10 तरह के अकाउंट्स और डॉक्यूमेंट्स के लिए जरूरी है आधार
आधार बनाने वाले विभाग UIDAI के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दशहरा की शुभकामनाएं देने के लिए ट्वीट किया गया था। 30 सितंबर को किए गए ट्वीट में लिखा था, 'पूरी दुनिया गुड गवर्नेंस की शक्ति देख रही है। ऐसे में हमें आधार को आगे लेकर जाना चाहिए #हैप्पीदशहरा'
UIDAI ने यह ट्वीट किया था
A time when the world sees the power of good governance.
— Aadhaar (@UIDAI) September 30, 2017
Let us continue this true spirit with Aadhaar...#HappyDussehra pic.twitter.com/5KE5uVo1Dc
इसपर लोगों ने तरह-तरह के ट्वीट कर आधार को ट्रोल करने की कोशिश की। लेकिन आधार के ट्विटर अकाउंट से एक जवाब ऐसा आया जिसकी लोगों ने उम्मीद नहीं की थी। एक शख्स ने लिखा कि सर रावण को कितने आधार कार्ड मिल सकते हैं? 10 चेहरे हैं, 10 आंख के जोड़े, कम से कम 100?
शख्स ने यह लिखा था
Sir how many Aadhaar can Ravan get? 10 faces * 10 iris pairs = 100 at least? #DestroyTheAadhaar https://t.co/b7BPAxIEuK
— #DestroyTheAadhaar (@Stupidosaur) September 30, 2017
UIDAI ने यह दिया जवाब
Not a resident of India. Not eligible to enroll for Aadhaar.
— Aadhaar (@UIDAI) September 30, 2017
आधार कार्ड को लेकर पहले कई तरह की बातें होती रही हैं। ज्यादातर अकाउंट्स और डॉक्यूमेंट्स के लिए आधार कार्ड को जरूरी कर दिया गया है। विपक्ष यह कहकर निशाना साधता रहा है कि यह निजता में सेंध जैसा है। मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच चुका है। जिसका फैसला अभी आना है।