फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   During the lockdown, Chirag Paswan posted a video on Twitter with his father Union Minister Ram Vilas Paswan

रामविलास पासवान की दाढ़ी काटते हुए बेटे चिराग ने पोस्ट की वीडियो, लोगों ने दिया यह जवाब

Sun, 12 Apr 2020 10:18 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 12 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
During the lockdown, Chirag Paswan posted a video on Twitter with his father Union Minister Ram Vilas Paswan
Chirag Paswan Twitter - फोटो : Chirag Paswan Twitter
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया है। इस दौरान देश की 125 करोड़ से भी ज्यादा जनता अपने घरों में बंद है। इसकी वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोजपा (LJP) नेता  चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल एलजेपी नेता चिराग पासवान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो अपने पिता केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की दाढ़ी को काटते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


चिराग पासवान ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है, "मुश्किल समय है लेकिन देखें कि लॉकडाउन का एक शानदार पक्ष भी है। कभी पता ही नहीं था कि यह कौशल भी मेरे अंदर है! #StayHomeStaySafe"।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्वीट पर बड़ी संख्या में लोग अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। इनमें से कुछ लोगों ने "पिता-पुत्र के संबंध" की प्रशंसा की है। वहीं, कई यूजर्स ने बताया कि बंद सैलून के कारण पुरुषों को कैसे अनचाहे बालों और असमय दाढ़ी के साथ रहना पड़ रहा है।

यह वीडियो एक दिन पहले पोस्ट किया गया था, जब केंद्रीय मंत्रियों को अपने मंत्रालयों में काम फिर से शुरू करना है और पोस्ट लॉकडाउन अर्थव्यवस्था को शुरू करने पर ध्यान केंद्रित करना है। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते सभी मंत्री घर से काम कर रहे थे।


बता दें कि कोरोना वायरस से देशभर में अब तक 273 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 8447 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हालांकि, इस दौरान 764 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed