फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   During past 30 yrs, militants adopted different tactics of militancy and killing people: Ghulam nab Azad 

कांग्रेस का सवाल: कश्मीर में हत्याओं पर अमित शाह ने क्यों साधी चुप्पी, केंद्र की नीति हुई नाकाम

Wed, 20 Oct 2021 06:53 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 20 Oct 2021 06:53 PM IST
सार

कांग्रेस ने कहा कि न तो भारत सरकार, जिसके सीधे अधिकार क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर है, स्थिति को समझने में सक्षम है और न ही स्थिति से निपट सकती है। 

विज्ञापन
During past 30 yrs, militants adopted different tactics of militancy and killing people: Ghulam nab Azad 
गौरव वल्लभ - फोटो : Congress Youtube

विस्तार

कांग्रेस ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में तत्काल राज्य का दर्जा बहाल करने और लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार की मांग करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र वहां की स्थिति से निपटने में पूरी तरह विफल रहा है। पार्टी ने केंद्र शासित प्रदेश में 32 नागरिकों और नौ जवानों की चुनिंदा हत्याओं के बाद गृह मंत्री अमित शाह की चुप्पी पर भी सवाल उठाया।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने संवाददाताओं से कहा कि 32 नागरिकों और नौ जवानों की चुनिंदा हत्या के बाद भी, गृह मंत्री अभी भी चुप हैं। इसका मतलब है कि न तो भारत सरकार, जिसके सीधे अधिकार क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर है, स्थिति को समझने में सक्षम है और न ही स्थिति से निपट सकती है। 
विज्ञापन


आजाद बोले, समझनी होगी रणनीति 
जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पुलिस और एजेंसियों को समझना होगा कि लोगों की हत्याएं किस तरीके से की जा रही हैं। आजाद ने कहा कि पिछले 30 वर्षों के दौरान आतंकियों ने आतंकवाद फैलाने और लोगों को मारने के लिए अलग रणनीति अपनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस व अन्य एजेंसियां इसे नहीं समझती, इस पर काबू पाना मुश्किल होगा। एक-दो आतंकियों को पकड़कर इनके तरीके को समझना होगा। इन्हें पकड़ना होगा ताकि सुरक्षाबलों को कोई समाधान मिल सके। ये जल्द किया जाना चाहिए। 
 
जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में आम नागरिकों की हत्या हुई है। खास तौर पर बाहर से कश्मीर में काम करने आए लोगों को निशाना बनाया गया है। दहशत के चलते अब ऐसे लोग कश्मीर छोड़कर जा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed