फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Durga Puja: Mahalaya tomorrow preparations for Durga Puja in the final stages in West Bengal

Durga Puja: महालया कल, पश्चिम बंगाल में अंतिम चरणों में दुर्गापूजा की तैयारियां

Sat, 24 Sep 2022 11:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 24 Sep 2022 11:30 PM IST
सार

बंगाल की धरती पर जिस तरह दुर्गा पूजा का महत्व रहा है, उसी तरह महालया को भी बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। बंगाल में महालया का हर कोई इंतजार करता है क्योंकि यहां पुत्री के रूप में मां भवानी को बुलाया जाता है। 

विज्ञापन
Durga Puja: Mahalaya tomorrow  preparations for Durga Puja in the final stages in West Bengal
मां दुर्गा पूजा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

कल यानि रविवार को महालया है और बंगाल में सहित पूर्वोत्तर भारत में महालया का खास महत्व है। बंगाल में दुर्गापूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कोलकाता के विभिन्न पूजा पंडाल थीम आधारित पंडाल बना रहे हैं। महालया के बाद से 10 दिवसीय दुर्गा पूजा की शुरुआत औपचारिक रूप से हो जाएगी। दक्षिण कोलकाता का प्रसिद्ध पूजा पंडाल पूजा चेतला अग्रणी थीम आधारित पूजा के लिए प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को महालया के दिन इस पूजा पंडाल में मां दुर्गा का चक्षु दान करेंगी। इस अवसर पर मंत्री बाबुल सुप्रियो और फिरहाद हकीम भी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


बंगाल की धरती पर जिस तरह दुर्गा पूजा का महत्व रहा है, उसी तरह महालया को भी बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। बंगाल में महालया का हर कोई इंतजार करता है क्योंकि यहां पुत्री के रूप में मां भवानी को बुलाया जाता है। इस दिन देवी दुर्गा की प्रतिमा पर रंग चढ़ाया जाता है, उनकी आंखें बनाई जाती हैं और प्रतिमा समेत मंडप को सजाया जाता है। मां दुर्गा की मूर्ति बनाने वाले कारीगर अपना कार्य पहले ही शुरू कर लेते हैं, लेकिन महालया के दिन मूर्ति को अंतिम रूप देते हैं। महालया के दिन पितृपक्ष समाप्त होते हैं और इसी दिन से देवी पक्ष की शुरुआत हो जाती है। 
विज्ञापन


पितृपक्ष की तरह ही देवी पक्ष भी 15 दिन का होता है, जिसमें से 10 दिन नवरात्रि के होते हैं और 15वें दिन लक्ष्मी पूजा के साथ देवी पक्ष समाप्त हो जाता है अर्थात शरद पूर्णिमा के साथा देवी पक्ष समाप्त होता है। बता दें कि यूनेस्को ने कोलकाता की दुर्गापूजा को सांस्कृतिक विरासत घोषित किया है। इस कारण इस साल दुर्गापूजा को भव्य तरीके से मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed