फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Due to new strain of Coronavirus Indian railway may take time for all passenger trains to start

कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई मुश्किलें, सभी पैसेंजर ट्रेनें शुरू होने में लग सकता है समय

Wed, 24 Feb 2021 04:02 PM IST
Harendra Chaudhary राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 24 Feb 2021 04:02 PM IST
सार

दिसंबर 2020 तक रेलवे का राजस्व 93,201.54 करोड़ रुपये था, जबकि दिसंबर 2019 में यह 1,30,195.36 करोड़ रुपये रहा था। इस हिसाब से रेलवे को कुल 36,993.82 करोड़ रुपये का राजस्व कम हासिल हुआ...

विज्ञापन
Due to new strain of Coronavirus Indian railway may take time for all passenger trains to start
indian railway - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

कोविड 19 के कम होते मामलों के बीच कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारत में भी वायरस का नया स्ट्रेन तेजी से पैर पसारता नजर आ रहा है। वहीं केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्यों में बढ़ते मामलो को देखते हुए रेलवे भी अलर्ट हो गया हैं। फिलहाल पैसेंजर ट्रेनों के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने के अनुरोध पर कहा, कुछ राज्यों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। ऐसे में सभी पैसेंजर ट्रेनें एक साथ शुरू करने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। राज्यों से हम लागतार चर्चा कर रहे हैं। बढ़ते सक्रमण के कारण राज्य अभी पहले की तरह ट्रेन सेवा शुरू करने के पक्ष में नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, अभी 65 फीसदी ट्रेनें चल रही हैं। जनवरी में 250 से अधिक ट्रेनें बढ़ाई गईं और इसके बाद चरणबद्ध तरीके से ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। वर्तमान में देश भर में कुछ उपनगरीय ट्रेन सेवाओं के साथ सिर्फ स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं जो पूरी तरह से आरक्षित होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से रेलवे को भी हुआ करोड़ों का नुकसान

कोविड-19 का असर भारतीय रेलवे पर भी देखने को मिला। रेल मंत्रालय की तीन फरवरी को संसद में दी गई रिपोर्ट के अनुसार रेलवे को 37 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। दिसंबर 2019 और दिसंबर 2020 में हुई रेलवे की कुल यातायात आमदनी को लेकर रिपोर्ट बनाई गई। इसमें सामने आया कि वर्ष 2020 में रेलवे का राजस्व करीब 37 हजार करोड़ रुपये कम रहा है।



इस रिपोर्ट में रेलवे ने माना कि लॉकडाउन के चलते ट्रेन परिचालन रुकने से ये नुकसान हुआ है। दिसंबर 2020 तक रेलवे का राजस्व 93,201.54 करोड़ रुपये था, जबकि दिसंबर 2019 में यह 1,30,195.36 करोड़ रुपये रहा था। इस हिसाब से रेलवे को कुल 36,993.82 करोड़ रुपये का राजस्व कम हासिल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed