फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Due to inflation more than 3 lakh CRPF personnel will have to deposit Rs 6500 as mess advance

CRPF: महंगाई की मार, सीआरपीएफ के 3 लाख से ज्यादा कार्मिकों को बतौर 'मैस' एडवांस जमा कराने होंगे 6500 रुपये

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Tue, 20 May 2025 01:17 PM IST
विज्ञापन
Due to inflation more than 3 lakh CRPF personnel will have to deposit Rs 6500 as mess advance
CRPF - फोटो : Amar Ujala

देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते बल महानिदेशालय ने अधीनस्थ अधिकारी (एसओ) और अन्य रैंक (ओआर) के तहत आने वाले कार्मिकों के लिए मैस एडवांस राशि में बढ़ोतरी कर दी है। मौजूदा समय में यह राशि पांच हजार रुपये है। अब इस राशि को 65 सौ रुपये कर दिया गया है। सीआरपीएफ महानिदेशालय ने 19 मई को उक्त आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन


राशन मनी अलाउंस के रेटों में बदलाव किया गया था
केंद्रीय गृह मंत्रालय की पुलिस-2 डिवीजन द्वारा 11 फरवरी को सीएपीएफ के अराजपत्रित लड़ाकू पर्सनल, जिसमें आईबी और दिल्ली पुलिस के कर्मचारी भी शामिल हैं, के लिए राशन मनी अलाउंस के रेटों में बदलाव किया गया था। इसके तहत एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक केंद्रीय अर्धसैनिक बल, आईबी और दिल्ली पुलिस के कार्मिकों के लिए राशन मनी भत्ता 150.04 रुपये प्रति कार्मिक/प्रतिदिन तय किया गया था। 
विज्ञापन


एडवांस के तौर पर 5000 रुपये देने पड़ते हैं
मौजूदा समय में सीआरपीएफ के अधीनस्थ अधिकारी (एसओ) और अन्य रैंक (ओआर) के तहत आने वाले कार्मिकों को मैस एडवांस के तौर पर 5000 रुपये देने पड़ते हैं। पिछली बार 2019 में इस राशि में बदलाव किया गया था। उस वक्त राशन मनी अलाउंस 95.52 रुपये प्रति कार्मिक/प्रतिदिन था। यूनिट कमांडेंट की तरफ से रिपोर्ट की गई कि इतनी राशि में मैस को नहीं चलाया जा सकता। इसके बाद बल के विभिन्न सेक्टरों से मैस राशि में बढ़ोतरी को लेकर सुझाव लिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिट कमांडेंट और सेक्टरों द्वारा भेजी गई सिफारिशों के बाद लिया गया फैसला
यूनिट कमांडेंट और सेक्टरों द्वारा भेजी गई सिफारिशों के आधार पर बल महानिदेशालय ने मैस एडवांस राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। तुरंत प्रभाव से 'मैस एडवांस' राशि को बढ़ाकर 65 सौ रुपये कर दिया गया है। हालांकि तबादला होने पर यह राशि वापस कर दी जाती है। एसओ रैंक में एएसआई, उप निरीक्षक और इंस्पेक्टर/सूबेदार मेजर जैसे पद शामिल हैं। ओआर रैंक में हवलदार, नायक और कांस्टेबल आते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed