{"_id":"597032b54f1c1bc1378b48d1","slug":"due-to-heavy-rainfall-flood-season-in-whole-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में डूबा 'आधा हिंदुस्तान', गाड़ियों की रुकी रफ्तार, कई किलोमीटर लंबा जाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बारिश में डूबा 'आधा हिंदुस्तान', गाड़ियों की रुकी रफ्तार, कई किलोमीटर लंबा जाम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के कारण देश भर में बाढ़ जैसे हालात हो गए। बुधवार देर रात से दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश हो रही है। जिस कारण रोड पर पानी भर चुका है। पानी न निकलने की वजह से चारों ओर जाम लगा पड़ा है। वहीं दिल्ली एनसीआर में कई जगह रोड पर बने गड्ढों में पानी भर गया है, जिस कारण इस कई वाहन दुर्घटनाग्रत हो गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि देश के कई इलाकों में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिस वजह से पूरे देश में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड, गोवा, महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
बता दें मौसम विभाग ने कोंकण-गोवा और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। जिसमें इन क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा बारिश के संभावना जताई गई है। रिपोर्ट में कोंकण-गोवा को लाल और मध्य महाराष्ट्र को नारंगी दिखाया गया है, जिसमें बताया गया है कि जुलाई 18 से 19 तक तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
इसके साथ ही अलिबाग, भिरा, धानु, गोवा पणजी, हारनाई, मुंबई और रतनागिरी में भी तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं महाराष्ट्र के पुणे, अहमदनगर, जालगांव, जेऊर, कोल्हापुर, महाबालेश्वर, मालेगांव, नासिक, संगली, सतारा और सोलापुर में भी बारिश हो सकती है।
बता दें कि 18 जुलाई की शाम को मौसम विभाग ने अपना बुलेटन जारी किया, जिसमें कई जगहों को लाल चिह्नित किया गया। वहीं जिन क्षेत्रों को नारंगी निशान लगाया गया है वहां अगले 24 घंटे में 12 सेमी तक बारिश की संभावना होती है। जबकि पीले निशान वाले जगहों पर लोगों को सचेत रहने की हिदायत दी जाती है।