फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Due to excessive heat possibilities of blackout increased in India capacity of the power grid may be over

Heat Wave: भीषण गर्मी से भारत में बढ़ी ब्लैकआउट की आशंका, बिजली खपत ग्रिड की क्षमता से ज्यादा होने की संभावना

Wed, 19 Apr 2023 01:18 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 19 Apr 2023 01:18 PM IST
सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हरियाणा, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा के बारीपदा में सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा तो वहीं कई इलाकों में पारा सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।

विज्ञापन
Due to excessive heat possibilities of blackout increased in India capacity of the power grid may be over
power grid - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अभी गर्मी की सिर्फ शुरुआत है, लेकिन सूरज की तपन लोगों को अभी से परेशान कर रही है। इस सप्ताह पूरे देश में तापमान बढ़ रहा है। लोग गर्मी, लू और हीट वेव के कारण परेशान हैं। बढ़ती गर्मी के कारण ब्लैकआउट की संभावनाएं बढ़ रही हैं।

विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हरियाणा, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा के बारीपदा में सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा तो वहीं कई इलाकों में पारा सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।

विज्ञापन

गर्मी से भारत में अधिक मौतें
इस साल सामान्य से अधिक गर्मी होने के कारण लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी के कारण इस बार गेहूं की पैदावार पर भी असर पड़ सकता है। खूब एसी चलने के कारण बिजली ग्रिड की सीमा भी पार हो सकती है, जिससे ब्लैकआउट और बिजली कटौती होने की संभावना है। लोग बिजली के कारण परेशान होंगे। गर्मी से ज्यादा खतरनाक उमस होती है। भारत की 1.4 अरब आबादी का अधिकांश हिस्सा बिना गर्मी से बचाव के तरीके को अपनाए हुए बाहर काम करता है। इनमें मजदूर, फेरीवाले, रिक्शा ड्राइवर, खेतों में काम करने वाले लोग शामिल हैं। गर्मी से बचाव के तरीके न होने के कारण इन लोगों की सबसे ज्यादा मौत होती है। भारत दुनिया के उन देशों की सूची में शामिल है, जहां गर्मी के कारण सबसे अधिक लोगों की मौत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से बचाव के तरीके 
अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि लगातार पानी पीते रहें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मौसम विभाग ने अपील करते हुए कहा कि धूप के संपर्क में आने से बचें। हल्के, ढीले, सूती कपड़े पहनें और सिर ढक कर ही बाहर निकलें। 

नवी मुंबई में गर्मी के कारण 13 लोगों की मौत 
इसी सप्ताह, महाराष्ट्र के नवी मुंबई में सरकार ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में लाखों लोग शामिल हुए थे। इस दौरान हीटवेव के कारण 13 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल सरकार ने अधिक गर्मी के कारण सभी शैक्षणिक संस्थानों को इस हफ्ते बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं अन्य राज्यों में भी स्कूल के समय को कम कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed