{"_id":"5d3fd79e8ebc3e6d0806a3b4","slug":"drunk-man-arrested-after-kissing-cop-during-procession-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद: नशे में धुत व्यक्ति ने जुलूस के दौरान पुलिसकर्मी को किया किस, गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद: नशे में धुत व्यक्ति ने जुलूस के दौरान पुलिसकर्मी को किया किस, गिरफ्तार
Tue, 30 Jul 2019 11:07 AM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File Photo
तेलंगाना के हैदराबाद शहर में नशे की हालत में एक व्यक्ति को ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी को किस करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना उस वक्त की है जब शहर में जुलूस निकल रहा था। इस बात की जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी है।
विज्ञापन
शहर में वार्षिक हिंदू महोत्सव के चलते ये जुलूस निकाला जा रहा था। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया, "रविवार को शहर में बोनालु त्योहार का आयोजन हुआ था, जहां पुलिस सुरक्षा के लिए तैनात थी। सब इंस्पेक्टर महेंद्र भी वहां मौजूद थे। उतने ही नशे की हालत में आए भानू नाम के व्यक्ति ने महेंद्र को किस कर दिया।"
विज्ञापन
भानू के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे पुलिस हिरसात में लिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया, "आज हमने उसे हिरासत में लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।"
विज्ञापन