फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drunk driver drove car in reverse gear vandalizing many stalls one vegetable seller injured CCTV footage in Pimpri Chinchwad near Pune

हादसा या लापरवाही: नशे में धुत चालक ने पिछले गियर में दौड़ा दी कार, ठेले और स्टॉल चपेट में आए, एक सब्जीवाला घायल

Fri, 14 Jan 2022 06:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 14 Jan 2022 06:29 PM IST
सार

बुधवार की रात पिंपरी चिंचवड में हुए हादसे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें नशे में धुत ड्राइवर पिछले गियर में कार दौड़ाता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Drunk driver drove car in reverse gear vandalizing many stalls one vegetable seller injured CCTV footage in Pimpri Chinchwad near Pune
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुणे के पास स्थित पिंपरी चिंचवड में एक होश उड़ा देने वाली दुर्घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी कार पिछले गियर में डाल कर दौड़ा दी और पीछे के सबी ठेले-स्टाल उड़ाता चला गया। इस दौरान एक महिला को मामूली चोट लगी है और एक सब्जीवाला घायल हुआ है। यह पूरा घटनाक्रम पास के ही एक सीसीटीवी में कैद हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार रात की है। सीसीटीवी की फुटेज के अनुसार एक कार तेज रफ्तार में पिछले गियर में आती दिखाई देती है जो सबसे पहले एक वड़ापाव के स्टाल को टक्कर मारती है। इसके बाद यह पास में खड़े एक सब्जीवाले को टक्कर मारने के बाद दूसरी दिशा में चली जाती है। चालक की पहचान सुभाष वाघमारे के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वाघमारे को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना में घायल हुए सब्जीवाले की पहचान शुभम भंडारी के रूप में हुई है, जिसका इलाज चल रहा है। भंडारी ने वाघमारे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सुभाष वाघमारे ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह शराब के नशे में था और उससे गलती से गाड़ी का रिवर्स गियर लग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed