{"_id":"6399d408203d1b4e71739944","slug":"drugs-worth-rs-39-crore-seized-in-assam-3-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: असम में एंबुलेंस से 39 करोड़ की ड्रग्स जब्त की गई; करीमगंज पुलिस की गिरफ्त में तीन आरोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: असम में एंबुलेंस से 39 करोड़ की ड्रग्स जब्त की गई; करीमगंज पुलिस की गिरफ्त में तीन आरोपी
Wed, 14 Dec 2022 09:29 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 14 Dec 2022 09:29 PM IST
सार
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, असम पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मणिपुर में रजिस्टर्ड एंबुलेंस को हेंगरबाड़ी इलाके में एक अपार्टमेंट इलाके में रोका। वाहन की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान हमें याबा की 50 हजार गोलियां और 200 ग्राम हेरोइन मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीमगंज जिले में बुधवार तड़के एक एंबुलेंस व अन्य वाहन से 39 करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद किया गया। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
संयुक्त पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने बताया, असम पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मणिपुर में रजिस्टर्ड एंबुलेंस को हेंगरबाड़ी इलाके में एक अपार्टमेंट इलाके में रोका। वाहन की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान हमें याबा की 50 हजार गोलियां और 200 ग्राम हेरोइन मिली। इनकी कीमत करीब 14.1 करोड़ रुपये होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि असम में यह पहली बार है जब किसी एंबुलेंस में ड्रग्स की तस्करी की जा रही थी। एंबुलेंस मणिपुर से राज्य में प्रवेश करने के बाद कई पुलिस चौकियों को पार करने में कामयाब रही। उन्होंने कहा कि मेघालय के रहने वाले एक व्यक्ति को भी ड्रग्स की तस्करी में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
महंत ने बताया कि इस खेप को मेघालय के रास्ते बांग्लादेश भेजा जाना था। हमने इस नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों को दबोचने के लिए अभियान तेज कर दिया है। नशीली दवाओं की दूसरी बरामदगी असम की बराक घाटी के करीमगंज में तब हुई, जब पुलिस ने मिजोरम से आ रहे एक वाहन को रोका।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट कर कहा, करीमगंज पुलिस ने कोंटाकचेरा में पड़ोसी राज्य से आ रहे वाहन को रोका और 131 साबुन की पेटियों में पैक 2.01 किलोग्राम हेराइन और 50 हजार याबा की गोलियां जब्त कीं। अभियान में दो आरोपियों को भी पकड़ा। वहीं करीमगंज के पुलिस अधीक्षक पद्मनाभ बरुआ ने बताया कि वाहन मिजोरम से जिले में प्रवेश किया और त्रिपुरा के रास्ते आ रहा था।
त्रिपुरा, करीमगंज से करीब ढाई सौ किलोमीटर की दूरी पर है। उन्होंने कहा, त्रिपुरा जाने वाला अधिकांश ड्रग्स अंतत: बांग्लादेश पहुंचता है। ड्रग्स की कुल कीमत बाजार मानकों के मुताबिक करीब 25 करोड़ रुपये होगी।