{"_id":"597180dd4f1c1b83578b47dc","slug":"drugs-founds-in-air-india-s-flight-trolley-which-was-coming-from-chennai-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया की फ्लाइट में मिला ड्रग्स, क्रू मेंबर्स पर शक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया की फ्लाइट में मिला ड्रग्स, क्रू मेंबर्स पर शक
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : India Today
चेन्नई से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में दो किलो ड्रग्स मिलने से सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल खड़े होने लग गए हैं। ड्रग्स का ये पैकेट गुरुवार को यात्रियों को फूड सप्लाई करने वाली एक ट्रॉली में मिला।
विज्ञापन
इस पैकेट को जब्त कर लिया गया है और उसकी जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया ने बताया कि फ्लाइट नंबर 440 में केटरिंग सर्विस प्रोवइडर कंपनी स्काई गॉरमेट ने ट्रॉली में दो पैकेट देखे।
विज्ञापन
ये ट्रॉली चेन्नई से लोड की गई थी। एयर इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि ये ट्रॉलियां सिर्फ क्रू मेंबर्स के हाथों में रहती है। अब ऐसा माना जा रहा है कि किसी स्टाफ मेंबर का इसमें हाथ हो सकता है।
विज्ञापन