फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drug seizures in India in 2020 highest in five years: NCB

एनसीबी के आंकड़े: देश में ड्रग्स की जब्ती 2020 में सबसे ज्यादा, कोरोना के दौरान हुआ बंद भी रहा बेअसर 

Thu, 07 Apr 2022 08:58 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 07 Apr 2022 08:58 PM IST
सार

कोरोना वायरस महामारी पहली बार दिसंबर 2019 में चीनी शहर वुहान से शुरू हुई और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए भारत 24 मार्च 2020 के बाद पूर्ण रूप से बंद हो गया था।

विज्ञापन
Drug seizures in India in 2020 highest in five years: NCB
ड्रग्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अफीम और हेरोइन सहित विभिन्न ड्रग्स की जब्ती 2020 में कोविड-19 के पहले वर्ष 2016 के बाद से सबसे अधिक थी। संघीय एंटी-नारकोटिक्स एजेंसी द्वारा संकलित आंकड़ों में कहा गया है कि अफीम की जब्ती 2019 में 4,488 किलोग्राम से बढ़कर 2020 में 5,212 किलोग्राम हो गई। इसी तरह हेरोइन की जब्ती 2019 में 3,231 किलोग्राम से बढ़कर 2020 में 3,838 किलोग्राम हो गई। 2019 में गांजा 3,42,045 किलोग्राम से 2020 में 5,81,644 किलोग्राम, इफेड्रिन 686 किलोग्राम से 841 किलोग्राम और हशीश 3,572 किलोग्राम से 6,643 किलोग्राम पर पहुंच गई। हाल ही में वर्ष 2020 के लिए प्रकाशित एनसीबी रिपोर्ट में यह कहा गया है। 

विज्ञापन


कोकीन की जब्ती में आई कमी 
रिपोर्ट में बताया गया है कि 2020 के आंकड़े 2016 से शुरू होने वाली पांच साल की अवधि के लिए सबसे अधिक थे। रिपोर्ट में कहा गया है, हालांकि 2019 तक पिछले वर्षों की तुलना में रिपोर्ट की गई अफीम बरामदगी की संख्या में भिन्नता रही है, जब्त की गई अफीम की मात्रा 2020 में 4,488 किलोग्राम से बढ़कर 5,212 किलोग्राम हो गई है। हालांकि, कोकीन की जब्ती 2019 में 66 किलोग्राम से गिरकर अगले वर्ष 2020 में 19 किलोग्राम हो गई। मुख्य रूप से महामारी के कारण भारत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद होने के कारण ऐसा हुआ। अर्जेंटीना, ब्राजील, इथियोपिया और अफगानिस्तान से हवाई मार्ग भारत में ड्रग तस्करी का प्रमुख साधन है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी पहली बार दिसंबर 2019 में चीनी शहर वुहान से शुरू हुई और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए भारत 24 मार्च 2020 के बाद पूर्ण रूप से बंद हो गया। एजेंसी ने 2020 के लिए नशीले पदार्थों के रुझान का विश्लेषण करते हुए कहा कि भारत में हेरोइन की बड़ी तस्करी जम्मू-कश्मीर और पंजाब के साथ भारत-पाकिस्तान सीमा के माध्यम से हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में दक्षिण-पश्चिम एशियाई हेरोइन की समुद्री तस्करी में वृद्धि देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed